Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Nangal Chaudhary News: एसडीएम उदय सिंह ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Nangal Chaudhary News: एसडीएम उदय सिंह ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसडीएम उदय सिंह ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन में एसडीएम उदय सिंह ने औचक निरीक्षण कर स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की रोजाना हाजिरी और आवागमन रजिस्टर की जांच की। साथ ही विद्यालय में पेयजल, साफ-सफाई और प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं को भी परखा। एसडीएम छापेमारी की सूचना मिलने पर ब्लॉक की अन्य शिक्षण संस्थाओं में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसडीएम उदय सिंह सुबह 10 बजे स्कूल में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्राचार्य कक्ष में रखा हाजिरी रजिस्ट्र खंगाला, तथा उपस्थित शिक्षक स्टॉफ की रिपोर्ट तलब की। इसके बाद उन्होंने साईंस प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा देखा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है या नहीं।

विद्यार्थियों की पढ़ाई में प्रयोगात्मक शिक्षा की भूमिका को देखते हुए प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पीने के पानी की उपलब्धता और साफ-सफाई की सामान्य व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

एसडीएम ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ परिसर में साफ-सफाई बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने तथा स्कूल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नियमित उपस्थिति, अनुशासन और उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महीपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्राचार्य ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल, स्वच्छता और विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऐसे में अधिकारियों के निरीक्षण से विद्यालय प्रबंधन को व्यवस्थाओं की समीक्षा करने और कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन से स्कूल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

 

 

यह भी देखें – जिला पुलिस अधीक्षक की अपील, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं, गुप्त सूचना के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।