Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Narnaul News: जिला पुलिस अधीक्षक की अपील, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं, गुप्त सूचना के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

Narnaul News: जिला पुलिस अधीक्षक की अपील, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं, गुप्त सूचना के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

जिला पुलिस अधीक्षक की अपील, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं, गुप्त सूचना के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने जिलेवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति गंभीर रूप से जागरूक करते हुए कहा है कि नशा न केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज की खुशहाली व सुरक्षा को भी तबाह कर देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा कई प्रकार के अपराधों की मुख्य जड़ है, और एक सुरक्षित तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस पर प्रभावी अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।

युवा पीढ़ी को बचाना हम सबका नैतिक दायित्व

एसपी दीपक कुमार ने कहा कि नशे के सौदागर अपने निजी स्वार्थ के लिए युवाओं के भविष्य और परिवारों की खुशियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखें, उनसे संवाद बनाए रखें और उन्हें खेलकूद, शिक्षा व सकारात्मक कार्यों से जोड़ें।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और आमजन से सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक ने गांवों के सरपंचों, पंचों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और सभी गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आएं। यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिलती है, तो उसे नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि लोगों की चुप्पी अपराधियों के हौसले बढ़ाती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होकर पुलिस का साथ देना चाहिए।

सूचना देने के लिए जारी किए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर

पुलिस ने नशा तस्करों की जानकारी देने और सहायता प्राप्त करने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी:

मानस राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन (टोल-फ्री): 1933

पुलिस अधीक्षक, नारनौल (मोबाइल/WhatsApp): 7027792100

सुरक्षा शाखा प्रभारी, नारनौल (मोबाइल/WhatsApp): 7056606138

ईमेल: Spnrl@hry.nic.in

एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे खुद किसी संदिग्ध व्यक्ति से उलझने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी युवा और उसके परिवार का भविष्य बचा सकती है। आइए, महेंद्रगढ़ को नशामुक्त और सुरक्षित जिला बनाने का संकल्प लें।

यह भी देखें – महज 3 से 4 मिनट के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने दिखाई बेहतरीन तत्परता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।