Narnaul: नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी एवं लोगों के मन में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रभात फेरी की कड़ी में रविवार को 197वीं प्रभात फेरी नई मंडी अग्रसेन चौक सुनील कुमार पुत्र शंकर लाल सालासर मेडिकल वाले के निवास स्थान से आयोजित की गई। प्रातः 6:30 बजे आयोजित इस प्रभात फेरी में यजमान ने आए हुए सभी भक्तों का अभिवादन करते हुए चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया।*
ठाकुर जी की अगुवाई में आयोजित इस प्रभात फेरी में यजमान ने लोगों के साथ ढोल- मर्दंग बजाते हुए, राधे-राधे नाम का जाप किया। महिलाएं बच्चे एवं पुरुष हाथों में झांज-मंजीरा लेकर ढोल नगाड़ों की थाप पर किला रोड से खड़खड़ी मोहल्ले से होते हुए झूमते-नाचते- गाते हुए जब भक्तों की टोलियां जा रही थी तो सारा वातावरण ऐसा लग रहा था, जैसे कि वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्तों की टोलियां झूम रही थी। पुष्प वर्षा के साथ ऐसा व्यतीत हो रहा था मानो बच्चे-बुढे,जवान, पुरुष एवं महिलाएं सभी राधा नाम के संकीर्तन में मदहोश होकर अपने इष्ट देव को याद कर रहे हो। राधा नाम के रंग में डूबे सैकड़ों की संख्या में भक्तजन भक्ति भाव में डूबे सैकड़ो की संख्या मे बच्चे, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं, नोजवान व धर्म प्रेमी लोगों ने नाचते-गाते तालियां बजाते हुए राधा नाम जपा।

