Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul CIA: नारनौल में CIA का बड़ा एक्शन, नांगल चौधरी से देसी पिस्तौल और मैगजीन संग लुजौंता का बदमाश गिरफ्तार

Narnaul CIA: नारनौल में CIA का बड़ा एक्शन, नांगल चौधरी से देसी पिस्तौल और मैगजीन संग लुजौंता का बदमाश गिरफ्तार

अवैध पिस्तौल व दो जिंदा रौंद बरामद, नांगल चौधरी थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Narnaul CIA: महेंद्रगढ़ जिले में अपराधियों और अवैध असलाह का काला कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं है। नारनौल सीआईए (CIA) पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूसों के साथ धर दबोचा। यह पूरी कार्रवाई नांगल चौधरी क्षेत्र के देवनारायण चौक के पास अंजाम दी गई, जहां आरोपी किसी आपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहा था।

पकड़े गए आरोपी की पहचान लुजौंता गांव (थाना नांगल चौधरी) निवासी रमेश के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह अवैध हथियार कहां से लाया था और इसका क्या इस्तेमाल करने वाला था।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देशों पर क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान नांगल चौधरी इलाके में मौजूद थी।

तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लुजौंता निवासी रमेश देवनारायण चौक के पास अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से खड़ा है। सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने त्वरित रणनीति बनाई और मौके पर दबिश देकर संदेहास्पद हालत में घूम रहे रमेश को काबू कर लिया।

तलाशी में मिला देसी पिस्तौल और जिंदा रौंद

जब पुलिस कर्मियों ने आरोपी रमेश की नियमानुसार तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार के संबंध में जब उससे वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत अवैध असलाह व कारतूसों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर नांगल चौधरी थाने पहुंचाया गया, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

महेंद्रगढ़ पुलिस की आमजन से अपील:

“जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और किसी भी तरह की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ताकि असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।”

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रमेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

यह भी पढ़ें–  श्री उपचार गौशाला में गौभक्तों ने लगाई दो सवामणी, दलिया और हरे चारे से की गौ सेवा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।