Breaking News
Momos Red Chutney Health Risk: क्यों खतरनाक है मोमोज की लाल चटनी? कानपुर की घटना के बाद उठे स्वास्थ्य पर बड़े सवालमानसा में चिट्टा पीते पकड़ा गया पंजाब पुलिस का ASI, डोप टेस्ट पॉजिटिव; केस दर्जदिल्ली में बारिश से टला विपक्ष का कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- महाभियोग रद्द नहीं, सिर्फ तारीख बदलीBudget India Tour: 2000 रुपये में 6 राज्य घूम आई ये लड़की! 10 हजार में भारत भ्रमण के वायरल वीडियो ने मचाई सनसनीPehowa Road Accident News: कैथल-पिहोवा रोड पर ओवरटेक के चक्कर में गई किशोर की जान, ट्रक चालक फरारMomos Red Chutney Health Risk: क्यों खतरनाक है मोमोज की लाल चटनी? कानपुर की घटना के बाद उठे स्वास्थ्य पर बड़े सवालमानसा में चिट्टा पीते पकड़ा गया पंजाब पुलिस का ASI, डोप टेस्ट पॉजिटिव; केस दर्जदिल्ली में बारिश से टला विपक्ष का कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- महाभियोग रद्द नहीं, सिर्फ तारीख बदलीBudget India Tour: 2000 रुपये में 6 राज्य घूम आई ये लड़की! 10 हजार में भारत भ्रमण के वायरल वीडियो ने मचाई सनसनीPehowa Road Accident News: कैथल-पिहोवा रोड पर ओवरटेक के चक्कर में गई किशोर की जान, ट्रक चालक फरार

Narnaul Congress Protest: राहुल गांधी की गिरफ्तारी और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Narnaul Congress Protest: राहुल गांधी की गिरफ्तारी और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

पेपर लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद’, पूर्व विधायक राव दान सिंह का सरकार पर बड़ा हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Congress Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज और संसद भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया।

पूर्व विधायक राव दान सिंह की अगवाई में जिले भर से जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर एडीसी तरुण कुमार के जरिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे से ही शहर की अग्रसेन चितवन वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राव दान सिंह ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से देश के करोड़ों नौजवानों का भविष्य अधर में लटक गया है।

परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करना किसी भी चुनी हुई सरकार का पहला फर्ज होता है, लेकिन मौजूदा हुकूमत इस मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। राहुल गांधी के साथ हुए पुलिसिया रवैये की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के मुख्य विपक्षी नेता को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सीधा हनन है और यह स्पष्ट करता है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

“शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों पर दर्ज मुकदमे हों रद्द”

सभा में मौजूद पूर्व सेशन जज राकेश यादव ने परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने मांग उठाई कि नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस समूचे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि दिल्ली आंदोलन के दौरान हक की लड़ाई लड़ रहे युवाओं और छात्रों पर दर्ज किए गए तमाम पुलिस केस तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाएं। 20 जुलाई को अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए पूर्व जज ने कहा कि इस पूरे पुलिसिया बल प्रयोग की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व कर्मियों पर केस दर्ज हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के जायज गुस्से और आवाज को लाठियों के दम पर नहीं कुचला जा सकता।

प्रदर्शन में भारी संख्या में उमड़े कार्यकर्ता

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अक्षत राव, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, सुरेंद्र नंबरदार, सतपाल दहिया, संजय पटीकरा, शुभम शर्मा, सोनू कौशिक, सुरेंद्र पटवा, जसवंत शहरावत, सरजीत नंबरदार, रविंद्र नूनीवाल, अभिनव, राजू जाट और सरदार बलदेव सिंह चहल समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– Sonam Wangchuk Ends Fast: मेदांता में 27वें दिन टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।