September 16, 2026

Narnaul : अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य हुआ पूरा, ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को होगी अब अधिक सुविधा

0

Narnaul : रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर स्थित अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नारनौल रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित इस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

अब इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म को मीडियम लेवल से अपग्रेड करके हाई लेवल (ऊंचा) कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में भारी सुविधा मिलेगी।

Narnaul : अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य हुआ पूरा, ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को होगी अब अधिक सुविधा
अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य हुआ पूरा, ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को होगी अब अधिक सुविधा

उत्तर पश्चिम रेलवे का यात्री सुविधा विस्तार अभियान

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल द्वारा लगातार विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफॉर्मों के नए निर्माण, विस्तार और उनकी ऊंचाई बढ़ाने के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमरपुर जोरासी के अलावा हरियाणा सीमा के नजदीक स्थित राजस्थान के जीलो और अरनिया स्टेशनों के प्लेटफॉर्म संख्या 1 को भी मीडियम लेवल से हाई लेवल में बदला गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ने से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में आवागमन के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन संचालन अधिक प्रभावी व सुरक्षित बन सकेगा। इन उन्नयन कार्यों से स्टेशनों की उपयोगिता में भी विस्तार हुआ है।

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ के नारनौल में नांगल चौधरी से 19 वर्षीय युवती के लापता होने से सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed