Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Narnaul : महेंद्रगढ़ के नारनौल में नांगल चौधरी से 19 वर्षीय युवती के लापता होने से सनसनी

Narnaul : महेंद्रगढ़ के नारनौल में नांगल चौधरी से 19 वर्षीय युवती के लापता होने से सनसनी

प्रतीकात्मक फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : जिले के नारनौल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नांगल चौधरी कस्बे के वार्ड नंबर 6 से एक 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।

 

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती बीते कल शाम करीब 5 बजे बिना बताए घर से बाहर गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश करने के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

 

 

दो मोबाइल फोन साथ ले गई युवती

नांगल चौधरी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी घर से निकली थी, तब उसने लाल रंग का सूट और काले रंग की पजामी पहन रखी थी। इसके अलावा, वह अपने साथ दो मोबाइल फोन भी साथ लेकर गई थी। परिजनों ने एक युवक पर युवती को छिपाकर रखने या बहला-फुगलाकर ले जाने का शक जताया है। इस संबंध में पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस ने शुरू की तलाश और जांच

नांगल चौधरी थाने में मिली लिखित शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभियोग दर्ज करने के बाद पुलिस की विभिन्न टीमें युवती और संबंधित युवक की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस परिजनों द्वारा बताए गए सभी संभावित स्थानों और नंबरों की कॉल डिटेल व अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर गहनता से छानबीन कर रही है।

 

 

 

यह भी देखें –  हरियाणा में फिर बढ़ी उमस भरी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का नया अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।