Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Narnaul Crime: शीशा चढ़ाया और दबाया एक्सीलेटर, नारनौल में पेट्रोल डलवाकर चकमा दे गई महिला

Narnaul Crime: शीशा चढ़ाया और दबाया एक्सीलेटर, नारनौल में पेट्रोल डलवाकर चकमा दे गई महिला

शीशा चढ़ाया और दबाया एक्सीलेटर, नारनौल में पेट्रोल डलवाकर चकमा दे गई महिला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Crime: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में एक पेट्रोल पंप से धोखाधड़ी का अनोखा मामला सामने आया है। नांगल चौधरी रोड पर धोलेड़ा मोड़ से थोड़ा आगे स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर सुबह-सुबह पहुंची एक महिला कार चालक 1250 रुपये का पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे चुकाए चंपत हो गई। घटना के समय कार में महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से पेट्रोल पंप कर्मियों के होश उड़ गए।

ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर बंद किया शीशा

विज्ञापन

पंप मालिक विकास कुमार के अनुसार, सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच एक कार आकर रुकी। कार चला रही महिला और बगल में बैठे व्यक्ति ने सेल्समैन से 1300 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। सेल्समैन ने जब नोजल लगाया तो कार की टंकी में 1250 रुपये का ही तेल आया।

इसके बाद जब सेल्समैन ने पैसे मांगे, तो साथ बैठे व्यक्ति ने कहा कि वह ऑनलाइन पेमेंट कर रहा है और बाकायदा अपना मोबाइल फोन निकालकर दिखाने का नाटक किया। सेल्समैन जब तक कुछ समझ पाता, उन्होंने गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ाया और तेजी से नांगल चौधरी रोड की तरफ गाड़ी दौड़ा दी।

सीसीटीवी में कैद हुई गाड़ी, स्थानीय लोगों पर शक

गाड़ी के रफूचक्कर होने के बाद जब सेल्समैन ने खाते की जांच की, तो कोई ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं हुआ था। इसके बाद तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पूरी वारदात कैद पाई गई। फुटेज में दिख रही गाड़ी का नंबर नारनौल अथॉरिटी (HR 35 U) से ही रजिस्टर्ड है। पंप मालिक विकास का कहना है कि गाड़ी स्थानीय नंबर की है और आरोपी आसपास के ही रहने वाले लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना देकर गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें– DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।