Narnaul: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 17 सितंबर को नारनौल आगमन को लेकर गुरुवार को सैनी सभा नारनौल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट ने की।
बैठक में सैनी समाज नारनौल के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, समाज की भागीदारी तथा मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नारनौल आगमन को लेकर समाज में उत्साह है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सैनी समाज के अलावा समस्त 36 बिरादरी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
सभा प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट ने उपस्थित लोगों से कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नारनौल आगमन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
Narnaul: मुख्यमंत्री नायब सैनी के 17 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सैनी सभा में मंथन

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
