September 23, 2026

Narnaul: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 28 से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता

0
Yogasan

Narnaul: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आगामी 28 सितंबर को प्रातः 9 बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, नारनौल में किया जाएगा। इसमें जिलेभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और प्रतियोगिता के जरिए योगासन के विभिन्न मुकाबलों में अपना दमखम दिखाएंगे।
यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संदीप कुमार, जिमनास्टिक प्रशिक्षक को ऑवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। खिलाड़ी किसी भी जानकारी के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9868257192 पर संपर्क कर सकते हैं।
श्री कुंडू ने बताया कि प्रतियोगिता में नर्सरी योग कोच नीलेश मुदगिल इंचार्ज की भूमिका में रहेंगे, जिनसे मोबाइल नंबर 9416398681 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नर्सरी योग कोच गीता देवी (मोबाइल नंबर 9306803741) भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगी। इसमें खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के खाते में इनाम राशि क्रमश: 1000, 700, 500 भेजी जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों को अपने साथ बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की कांपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *