Breaking News
Yamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौतYamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत

Narnaul: नशा और अवैध हथियार समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा—अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Narnaul: नशा और अवैध हथियार समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा—अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Oplus_16908322

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: जिले में अपराध, नशे के अवैध कारोबार तथा अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं रखने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे की गिरफ्त में आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता है तथा नशे के कारण परिवारों में विवाद, आर्थिक परेशानियां और विभिन्न प्रकार की आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला पुलिस द्वारा नशे की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध हथियार रखने, खरीदने-बेचने और आपराधिक गतिविधियों में हथियारों का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे और अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन पुलिस की आंख और कान बनकर अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को अपने गांव, मोहल्ले या क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त अथवा अवैध हथियार रखने, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के संबंध में जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना मोबाइल नंबर 7056606138 पर तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के सरपंचों, पंचों, जनप्रतिनिधियों तथा मौजिज व्यक्तियों से भी पुलिस विशेष रूप से अपील करती है कि वे अपने गांव को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि गांव में कोई व्यक्ति नशे की बिक्री या सप्लाई, अवैध हथियार रखने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है, तो उसकी सूचना सुरक्षा शाखा नारनौल के मोबाइल नंबर 7056606138 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 के माध्यम से भी पुलिस को सूचना दी जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन किसी भी क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। पुलिस और जनता मिलकर काम करें तो नशे के कारोबार तथा आपराधिक गतिविधियों पर और अधिक प्रभावी एवं त्वरित तरीके से अंकुश लगाया जा सकता है। जिले के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर गांवों के सरपंचों और मौजिज व्यक्तियों से अपील करता हूं कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और उसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाएं। हमारे युवाओं का भविष्य नशे की गिरफ्त में न आए, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब किसी परिवार का बच्चा नशे से दूर रहता है तो उसका पूरा परिवार सुरक्षित रहता है और जब पूरा समाज नशे से दूर रहेगा, तभी एक स्वस्थ, सुरक्षित और मजबूत समाज का निर्माण होगा। पुलिस कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आमजन के सहयोग से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।”
महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे और अपराध के खिलाफ चुप्पी न साधें। अपने गांव, मोहल्ले और क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं। आपकी एक सूचना किसी युवा का भविष्य बचा सकती है, किसी परिवार को बर्बाद होने से रोक सकती है और आपके गांव एवं समाज को अपराधमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
नशे एवं अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस को सूचना देने के लिए सुरक्षा शाखा नारनौल : 7056606138, नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन के सहयोग से जिले को नशामुक्त, अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।