Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Narnaul : नारनौल में नशे के खिलाफ फूटा गुस्सा, एसपी के आदेश पर कराए गए मेडिकल में पुलिसकर्मी द्वारा शराब पीने की हुई पुष्टि, पुलिसकर्मी सस्पेंड, देर रात थाने के बाहर हुआ था हंगामा

Narnaul : नारनौल में नशे के खिलाफ फूटा गुस्सा, एसपी के आदेश पर कराए गए मेडिकल में पुलिसकर्मी द्वारा शराब पीने की हुई पुष्टि, पुलिसकर्मी सस्पेंड, देर रात थाने के बाहर हुआ था हंगामा

प्रतीकात्मक फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul :  हरियाणा के नारनौल शहर में मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक और सनसनीखेज मामला सामने आया। शहर के बड़ा बाग मोहल्ले के लोगों ने एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर ‘चिट्टा’ (हेरोइन/नशीला पदार्थ) बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए सिटी थाने का घेराव कर दिया।

 

विज्ञापन

थाने के बाहर करीब 40 मिनट तक जमकर हंगामा हुआ। विरोध-प्रदर्शन और बढ़ते दबाव के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) के आदेश पर आरोपी पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

 

क्या था पूरा मामला और लोगों के आरोप?

मंगलवार रात करीब 8 बजे बड़ा बाग मोहल्ला निवासी दर्जनों लोग सिटी थाने के बाहर एकत्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय निवासी राजेंद्र यादव और रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पिछले लगभग पांच साल से मोहल्ले में नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ा है।

 

आरोप था कि वह सुबह के समय मोहल्ले में आकर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चिट्टा सप्लाई करता था और सड़क पर बैठकर नशा करता था, जिससे क्षेत्र के युवाओं और बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

 

गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी थी कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगामी 17 सितंबर को नारनौल आगमन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।

 

 

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद सिटी थाना प्रभारी (SHO) वीरेंद्र सिंह ने स्थिति को संभालते हुए बताया था कि आरोपी पुलिसकर्मी उस मोहल्ले में केवल दूध के सिलसिले में गया था। हालांकि, बढ़ते जन-आक्रोश और गंभीर आरोपों को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी पुलिसकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

 

 

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है, जिसके आधार पर संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, चिट्टा बेचने के गंभीर आरोपों की गहनता से निष्पक्ष जांच की जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

 

यह भी देखें –  महेंद्रगढ़ के नारनौल में नांगल चौधरी से 19 वर्षीय युवती के लापता होने से सनसनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।