Breaking News
Faridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदGurugram News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौतNarnaul: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंतीFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदGurugram News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौतNarnaul: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंती

Narnaul: महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण मानवता के गौरव, उनके जीवन से मिलती है सत्य, कर्म और न्याय की प्रेरणा

Narnaul: महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण मानवता के गौरव, उनके जीवन से मिलती है सत्य, कर्म और न्याय की प्रेरणा
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव निवाज नगर स्थित वाल्मीकि चौपाल में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आज का दिन क्षेत्र और समाज के लिए ऐतिहासिक एवं सौभाग्य का दिन है। यह गर्व की बात है कि उन्हें महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के अनावरण का साक्षी बनने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल किसी एक समुदाय के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के गौरव हैं। उन्होंने संसार के प्रथम महाकाव्य रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति अपने अतीत से नहीं, बल्कि वर्तमान के कर्मों, पुरुषार्थ और संकल्प शक्ति से महान बनता है। दृढ़ इच्छाशक्ति से व्यक्ति अपने जीवन की दिशा बदल सकता है। रामायण में महर्षि वाल्मीकि ने ऐसे समाज की कल्पना की, जहां प्रत्येक व्यक्ति को न्याय, सम्मान और समानता प्राप्त हो।
विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण करते समय हमें सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे के संदेश को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दिखाए गए सत्य, कर्म और न्याय के मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचे। इस अवसर पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।

 

विज्ञापन
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।