Breaking News
Weather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसल

Mahendragarh : 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

Mahendragarh : 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते विधायक कंवर सिंह यादव ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : हरियाणा के महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी 17 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को स्थानीय बाबा पूर्णमल गार्डन में विधायक कंवर सिंह यादव की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक कंवर सिंह यादव का फूल-मालाओं और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मचेगी दोहरी खुशी

बैठक को संबोधित करते हुए महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने घोषणा की कि 17 सितंबर को राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़ पहुंचेंगे। यह पूरे क्षेत्र के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री स्वयं महेंद्रगढ़ की पावन धरती पर आकर भगवान विश्वकर्मा को नमन करेंगे और प्रदेश के कुशल कारीगरों, श्रमिकों एवं मेहनतकश वर्ग को सम्मानित करेंगे।

विधायक ने विशेष तौर पर रेखांकित किया कि 17 सितंबर का दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है, जिसके चलते यह अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दोहरी खुशी और उत्सव का दिन लेकर आ रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि देश के गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं और परंपरागत कारीगरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने अनेक क्रांतिकारी योजनाएं चलाई हैं। ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ के माध्यम से आज पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों को आधुनिक प्रशिक्षण, उन्नत उपकरण, आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लगातार नए आयाम छूने की बात दोहराते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र भी आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य तमाम मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से की ऐतिहासिक बनाने की अपील

विधायक कंवर सिंह यादव ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री के इस आगमन को लेकर पूरी ऊर्जा, जिम्मेदारी और उत्साह के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर के इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आमजन को इस समारोह से जोड़ें और सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों के जरिए मनाया जाएगा।

बैठक में नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत, भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, पाली मंडल अध्यक्ष दीपिका कुमारी, रवि जड़वा, प्रदीप लावन, जिला मंत्री संदीप, सीएम एनिमेट पर्सन रणधीर सिंह आदलपुर, छाजूराम देवास, अर्चना ठाकुर पाली, चंद्रकला खातोद

विनोद पाली, सोनू पार्षद, गौड़ सभा प्रधान दिनेश वैध, मोहन लाल कोथल, नरेश सरपंच खुड़ाना, जांगिड़ समाज प्रधान राजेश कुमार, वीरेंद्र जांगिड़, राहुल यादव खातोद, ललित कुमार और सोमा धोली सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और मंडल स्तर के पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी देखें –  हरियाणा में तेजी से फैल रहा ओरल कैंसर, जानिए क्यों बढ़ रहे ICMR के आंकड़े

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।