August 9, 2026

Narnaul News: पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी

0
hait

Narnaul News: जगमार्ग न्यूज। नारनौल हरित वसुंधरा आधार समिति नारनौल के तत्वावधान में गाँव ताजीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने स्वयं पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता और जैव विविधता बनाए रखने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

अमित शर्मा ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, घटते भूजल स्तर और बदलते मौसम के बीच पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कुछ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ वातावरण तैयार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed