Breaking News
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डालाSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डाला

Narnaul News: त्योहारी सीजन में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट, एसपी दीपक कुमार ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

Narnaul News: त्योहारी सीजन में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट, एसपी दीपक कुमार ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

त्योहारी सीजन में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट, एसपी दीपक कुमार ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: त्योहारों के अवसर पर बाजारों में खरीदारी के लिए बढ़ती भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों की खुशियों के बीच अपनी और दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने से यातायात बाधित होने तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में नागरिक अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा सड़कों, बाजारों और चौराहों पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित न करें। सड़क पर अवैध पार्किंग करने और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्तों पर अतिक्रमण न करें तथा ग्राहकों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। नागरिक खरीदारी के दौरान धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने दें।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने का अवसर हैं, लापरवाही से किसी की परेशानी बढ़ाने का नहीं। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं सुरक्षित रहे और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में त्योहारों का आनंद उठा सकें।

 

 

यह भी देखें – फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।