Breaking News
Karnal Police Save Woman: करनाल पुलिस की बहादुरी, नहर में डूब रही महिला की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी एसपी द्वारा सम्मानितMahendragarh News: 21 नवंबर को एनआई एक्ट स्पेशल लोक अदालत और 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतहोशियारपुर में बेटा न होने से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी को उतारा मौत के घाटा; कृपाण से काटा, फिर फरार हुआKaithal News: कैथल में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन बच्चों के पिता की मौतKarnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तारKarnal Police Save Woman: करनाल पुलिस की बहादुरी, नहर में डूब रही महिला की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी एसपी द्वारा सम्मानितMahendragarh News: 21 नवंबर को एनआई एक्ट स्पेशल लोक अदालत और 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतहोशियारपुर में बेटा न होने से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी को उतारा मौत के घाटा; कृपाण से काटा, फिर फरार हुआKaithal News: कैथल में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन बच्चों के पिता की मौतKarnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तार

Narnaul: भारत विकास परिषद नारनौल शाखा द्वारा करवाचौथ एवं परिवार मिलन समारोह सम्पन्न

Narnaul: भारत विकास परिषद नारनौल शाखा द्वारा करवाचौथ एवं परिवार मिलन समारोह सम्पन्न
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: संस्कारों से सुसंस्कृत समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है, इसी भावना को चरितार्थ करते हुए भारत विकास परिषद, शाखा नारनौल, हरियाणा द्वारा बुधवार सांय भव्य करवाचौथ एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। करवाचौथ के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद परिवार की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी कार्यक्रम से हुई, जिसमें महिला सदस्यों के लिए मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाकर त्योहार की खुशी को दोगुना कर दिया।
इसके बाद महिला सदस्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ। इस दौरान महिलाओं ने सुहाग के पारंपरिक मंगल गीत गाए, भजनों पर नृत्य किया और डांस-मस्ती के साथ करवाचौथ एवं दीपावली मिलन समारोह का भरपूर आनंद उठाया। एक-दूसरे की मेहंदी दिखाना, गीत-संगीत और हंसी-ठहाकों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इसके उपरांत परिषद परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लेते हुए आपसी प्रेम और आत्मीयता को और सुदृढ़ किया।
परिषद के अध्यक्ष मुकेश जैन एवं महिला सहभागिता संयोजक सुचेता गोगिया ने बताया कि परिवार मिलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, आत्मीयता, पारिवारिक संस्कार एवं संगठन की एकता को सुदृढ़ करने का सुंदर अवसर है। इस अवसर पर परिषद परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें      सिलबट्टे पर बनी इस चटपटी चटनी का स्वाद है लाजवाब, जानें इसे बनाने का सबसे आसान तरीका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।