Breaking News
Family Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानितMini Stroke Prevention Tips: मिनी स्ट्रोक के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आ सकता है बड़ा खतराMahendragarh News: हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरूPehowa Road Accident: बुआ से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पिहोवा पटियाला रोड पर पसरा मातमFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानितMini Stroke Prevention Tips: मिनी स्ट्रोक के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आ सकता है बड़ा खतराMahendragarh News: हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरूPehowa Road Accident: बुआ से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पिहोवा पटियाला रोड पर पसरा मातम

Narnaul News: बाल भवन में बाल-महोत्सव का छठा दिन, सोलो सॉन्ग और डिक्लेमेशन में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, विजेताओं के नाम घोषित

Narnaul News: बाल भवन में बाल-महोत्सव का छठा दिन, सोलो सॉन्ग और डिक्लेमेशन में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, विजेताओं के नाम घोषित

बाल भवन में बाल-महोत्सव का छठा दिन, सोलो सॉन्ग और डिक्लेमेशन में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, विजेताओं के नाम घोषित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव मीना कंबोज के नेतृत्व व उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में बाल भवन में 8 दिवसीय जिला स्तरीय बाल-महोत्सव प्रतियोगिताओं के छठे दिन आज सोलो सॉन्ग (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) और डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) का आयोजन किया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट में जिले के 30 स्कूलों के 220 छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र, भारत का दृष्टिकोण, बाल श्रम, खेलों में हरियाणा की भूमिका, महिला आरक्षण विधेयक और चुनाव प्रणाली जैसे ज्वलंत विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक कुरीतियों पर तीखा कटाक्ष किया।

विज्ञापन

सोलो सॉन्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चे मंडल स्तर पर तथा डिक्लेमेशन में प्रथम व द्वितीय स्थान विजेता सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। सभी जिला स्तरीय विजेताओं को 14 नवंबर को आयोजित होने वाले पारितोषिक वितरण समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग ऑन द स्पॉट, रंगोली और फन गेम्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार व लिपिक सुरेंद्र शर्मा ने किया।

उन्होंने बताया कि सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में डॉ. कुसुम लत्ता, वंदना शर्मा, डॉ. ललित कुमार व ललित सैनी ने तथा डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट में डॉ. पंकज गौड़, डॉ. ममता शर्मा, शर्मिला यादव, संजय शर्मा, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज व रामबिलास सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस मौके पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा, पंडित मनीष शास्त्री, लेखाकार मनीष कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

सोलो सॉन्ग (द्वितीय ग्रुप) में आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की ख्याति दधिच ने प्रथम, सूरज स्कूल नारनौल की प्रियांशी ने द्वितीय और एम.ए.एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की उन्नति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की अंकिता को सांत्वना (प्रथम) और एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला के चिराग को सांत्वना (द्वितीय) पुरस्कार मिला।

डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट (तृतीय ग्रुप) में एम.एल.एस. डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की राधिका प्रथम, आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की रिधि यादव द्वितीय और यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली की जान्वी तृतीय स्थान पर रहीं। हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ के अक्ष मिश्रा ने सांत्वना (प्रथम) और आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल नारनौल के चेतैन्य ने सांत्वना (द्वितीय) स्थान हासिल किया।

डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट (चतुर्थ ग्रुप) में भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की अंजली ने प्रथम, श्री कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका की योगिता लमबोरा ने द्वितीय और सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की सपना ने तृतीय स्थान पाया। आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की गीतिका को सांत्वना (प्रथम) तथा यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना की पलक को सांत्वना (द्वितीय) पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 

 

यह भी देखें – समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाना

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।