Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Narnaul News: कांवड़ यात्रा और मैराथन को लेकर नारनौल में सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

Narnaul News: कांवड़ यात्रा और मैराथन को लेकर नारनौल में सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

नारनौल पुलिस ने कसा शिकंजा, जानिए कांवड़ यात्रा और मैराथन के लिए क्या है मास्टर प्लान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Narnaul News: महेंद्रगढ़ जिले में आगामी धार्मिक पर्व कांवड़ यात्रा और मैराथन दौड़ जैसे बड़े आयोजनों को शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को पुलिस कप्तान दीपक कुमार ने अपने कार्यालय में जिले भर के थाना प्रभारियों और सीआईए समेत विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल और आगामी बड़े आयोजनों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत खाका तैयार किया गया।

एसपी दीपक कुमार ने मातहत अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि कांवड़ यात्रा और मैराथन के दौरान सुरक्षा घेरे में किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों और मैराथन रूटों पर पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और लगातार गश्त (पैट्रोलिंग) सुनिश्चित की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

विज्ञापन

अपराध पर कसेंगे शिकंजा, थानों में लंबित मामलों का जल्द होगा निपटारा

जिले की लॉ एंड ऑर्डर स्थिति की समीक्षा करते हुए एसपी ने थानों में लंबित पड़े मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि पुराने और पेंडिंग मुकदमों की जांच में तेजी लाते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, बेल जंपरों और हिस्ट्रीशीटरों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस का रवैया संवेदनशील और सम्मानजनक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर न्याय और त्वरित कार्रवाई से ही खाकी के प्रति आम जनता का विश्वास गहरा होता है।

बीट पुलिसिंग मजबूत करने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

बैठक में कम्युनिटी पुलिसिंग पर खास जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने इलाकों के गणमान्य लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के साथ लगातार संवाद कायम रखें। स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र (इंटेलीजेंस) को मजबूत कर अपराधों को होने से पहले ही रोका जा सकता है।

दूसरी तरफ, शहर की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस और फर्जी/अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों का चालान करने के साथ-साथ उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जाए। जिन वाहनों के इंश्योरेंस या प्रदूषण सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुके हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें–  महेंद्रगढ़ में यातायात नियमों पर पुलिस सख्त, बिना हेलमेट और कागजात के निकले तो जप्त होगी गाड़ी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।