Breaking News
Pumpkin For Skin: कद्दू से चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, घर पर ऐसे बनाएं असरदार फेस पैकAmbala news: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े दुकानदार, अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद मिला समाधानजगराओं के गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, 5 दिन पहले आया था जेल से बाहरGen Z Social Media Trend: रील्स देखकर अपनी भावनाएं समझ रहा Gen Z, जानिए इसके साइड इफेक्ट्सपंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्तPumpkin For Skin: कद्दू से चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, घर पर ऐसे बनाएं असरदार फेस पैकAmbala news: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े दुकानदार, अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद मिला समाधानजगराओं के गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, 5 दिन पहले आया था जेल से बाहरGen Z Social Media Trend: रील्स देखकर अपनी भावनाएं समझ रहा Gen Z, जानिए इसके साइड इफेक्ट्सपंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्त

Narnaul News: महेंद्रगढ़ में वायु प्रदूषण पर लगाम की तैयारी, स्कूलों और बच्चों की भागीदारी से चलेगा एंटी-क्रैकर जागरूकता अभियान

Narnaul News: महेंद्रगढ़ में वायु प्रदूषण पर लगाम की तैयारी, स्कूलों और बच्चों की भागीदारी से चलेगा एंटी-क्रैकर जागरूकता अभियान

महेंद्रगढ़ में वायु प्रदूषण पर लगाम की तैयारी, स्कूलों और बच्चों की भागीदारी से चलेगा एंटी-क्रैकर जागरूकता अभियान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: वायु प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ ने पटाखों पर प्रतिबंध के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जिला-व्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में शुरू किए जा रहे इस अभियान में स्कूली बच्चों की अहम भागीदारी रहेगी।

उपायुक्त डॉ. अनुपमा अंजली ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं और हानिकारक रसायन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और इको-क्लबों के माध्यम से स्कूली बच्चों व नागरिकों को पटाखों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जाएगा। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेशवाहक बनाकर उनके माध्यम से परिवारों और समाज तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत जिले भर में स्कूली बच्चों की भागीदारी से एंटी-क्रैकर रैलियां निकाली जाएंगी, ताकि पटाखों के प्रयोग पर लगे प्रतिबंध का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वे आने वाले त्योहारों को पटाखों के बजाय पारंपरिक मिट्टी के दीयों से रोशन करें। उन्होंने कहा कि ऐसी पर्यावरण-अनुकूल पहल न केवल प्रदूषण पर नियंत्रण में सहायक होगी, बल्कि समाज में स्वच्छता और हरित जीवन शैली को भी बढ़ावा देगी।

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ पुलिस की सख्ती, अक्टूबर 2026 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 6,616 चालान और 388 वाहन इम्पाउंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।