Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul News: नारनौल समाधान शिविर में पहुंचे 61 फरियादी, CTM डॉ. मंगल सेन ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Narnaul News: नारनौल समाधान शिविर में पहुंचे 61 फरियादी, CTM डॉ. मंगल सेन ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी ID की शिकायतों की भरमार, नारनौल में लगे समाधान शिविर की रिपोर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: आम जनता को अपनी प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें, इसी मंशा के साथ जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को नारनौल स्थित लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 61 नागरिकों ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं।

PPP और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी सबसे ज्यादा आई शिकायतें

विज्ञापन

नगराधीश (सीटीएम) डॉ. मंगल सेन ने शिविर में आए फरियादियों की एक-एक कर बात सुनी। शिविर के दौरान सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आ रही त्रुटियों, प्रॉपर्टी आईडी में संशोधन, पेयजल आपूर्ति, बिजली विभाग की गड़बड़ियों तथा पुलिस प्रशासन से संबंधित प्राप्त हुईं।

सीटीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर इनका जल्द से जल्द स्थाई समाधान निकाला जाए।

हर सोमवार और गुरुवार को लगता है शिविर

शिविर के समापन के बाद जानकारी देते हुए सीटीएम डॉ. मंगल सेन ने बताया कि राज्य सरकार के दिशानिर्देशानुसार जिला प्रशासन की यह प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का उनके निकटतम प्रशासनिक केंद्र पर ही निस्तारण हो सके। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल (एसडीएम) स्तर पर भी नियमित समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भारत भूषण सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें–Haryana News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी JJP और कांग्रेस, हरियाणा के कई जिलों में भारी प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।