Breaking News
राजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादPanipat crime news: पानीपत में शातिर बदमाशों का आतंक, नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने के गहने ठगेRohtak Dussehra News: रोहतक में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर होगा ड्रोन शो, 200 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्धLPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त: सीलबंद लिफाफे में नहीं मिला छात्रा का बयान, पंजाब सरकार से पूछे सवालराजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादPanipat crime news: पानीपत में शातिर बदमाशों का आतंक, नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने के गहने ठगेRohtak Dussehra News: रोहतक में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर होगा ड्रोन शो, 200 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्धLPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त: सीलबंद लिफाफे में नहीं मिला छात्रा का बयान, पंजाब सरकार से पूछे सवाल

Narnaul News: शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का आपस में है गहरा संबंध – मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता

ppravesh kaushik
Narnaul News: शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का आपस में है गहरा संबंध - मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता

Narnaul News: शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का आपस में है गहरा संबंध – मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय, नारनौल में सोमवार को युथ रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह’ का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार के दिशा-निर्देश में प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

युथ रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह के इस विशेष कार्यक्रम में जिला सिविल अस्पताल, नारनौल से मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता और डॉ रवि कुमार व उनके साथ एक विशेषज्ञ चिकित्सा टीम महाविद्यालय पहुंची इस दौरान युवाओं के “मानसिक स्वास्थ्य सबका अधिकार “विषय पर विचार विमर्श किया गया और एक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शपथ और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर भविष्य जागरूकता रैली निकाली गई जिसको महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

Narnaul News: शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का आपस में है गहरा संबंध - मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता
Narnaul News: शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का आपस में है गहरा संबंध – मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता

कार्यक्रम में उपस्थित जिला सिविल अस्पताल की विशेषज्ञ टीम में मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता और डॉ रवि और काउंसलर्स द्वारा विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे से गहरे जुड़े हुए हैं, और एक का असर सीधे दूसरे पर पड़ता है।विधार्थियों को अवसाद (डिप्रेशन), तनाव प्रबंधन तथा मानसिक विकारों के शुरुआती लक्षणों एवं उनके निवारण की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और तनाव को दूर करने के लिए योग व खेलकूद जैसी गतिविधियों में नियमित भाग लें। शैक्षणिक व व्यक्तिगत जीवन पर मानसिक तनाव के प्रभावों की चर्चा की और युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनने के गुर सिखाए। साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और इस विषय पर समाज में खुलकर संवाद करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Narnaul News: शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का आपस में है गहरा संबंध - मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता
Narnaul News: शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का आपस में है गहरा संबंध – मनोचिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता

स्वास्थ्य विभाग की टीम में आएं काउंसलर हेमंत कुमार, प्रजीत कुमार और नवीन कुमार द्वारा भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवा मानस ऐप और इसके टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में अवगत कराया। विशेषज्ञों ने बताया कि कोई भी विद्यार्थी या व्यक्ति किसी भी समय मानसिक तनाव या परामर्श के लिए 24×7 उपलब्ध इस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर नि:शुल्क व गोपनीय डॉक्टरी सलाह प्राप्त कर सकता है।

स्थानीय सिविल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल हेतु निशुल्क परामर्श और दवाएं गोपनीयता के साथ दी जाती है। इस विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों में पोस्टर मेकिंग स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं भी आयोजित हुई।जिसमें सैकड़ों विधार्थियों ने भाग लिया विजेताओं को पारितोषिक और सर्टिफिकेट द्वारा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

यह भी देखें – राता में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, टॉपर छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।