Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul: जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित

Narnaul: जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: हरियाणा के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा शनिवार को नांगल चौधरी स्थित जांगिड़ सभा भवन में श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगिड़, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि किसी भी समाज और क्षेत्र की पहचान वहां की प्रतिभाओं से होती है। जब किसी युवा की मेहनत और उपलब्धि को समाज का सम्मान मिलता है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ युवाओं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था उपलब्ध कराई है और आज युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने का अवसर मिल रहा है।
श्री गंगवा ने कहा कि आज युवाओं के सामने शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। प्रदेश के प्रतिभावान युवा अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने जांगिड़ सभा भवन के निर्माण के लिए अपने ऐच्छिक कोटे से 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर जन स्वास्थ्य मंत्री ने ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव सरिता जांगिड़ को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जांगिड़ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जांगिड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, चेयरमैन रोहताश जांगिड़, विद्यासागर सहित अभिभावक और समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।