September 10, 2026

Narnaul : नारनौल में पुलिस का छापा, सुभाष पार्क के पास दो होटलों से देह व्यापार का खुलासा

1
Narnaul : नारनौल में पुलिस का छापा, सुभाष पार्क के पास दो होटलों से देह व्यापार का खुलासा

प्रतीकात्मक फोटो

Narnaul : हरियाणा के नारनौल में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाष पार्क के पास संचालित हो रहे दो होटलों में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया है, जबकि होटल मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता नरेश ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष पार्क के पास स्थित ‘मॉडर्न होटल’ और ‘सनसाइन होटल’ में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने दोनों होटलों पर अचानक छापेमारी की।

मॉडर्न होटल में दबिश

पुलिस ने जब मॉडर्न होटल की तलाशी ली, तो अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं और एक पुरुष मिले। रिसेप्शन पर पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि काउंटर संभालने वाला कर्मचारी होटल मालिक के इशारे पर महिलाओं को फोन करके बुलवाता था। ग्राहकों से मिलने वाली रकम में भी इन कर्मचारियों की हिस्सेदारी होती थी। तलाशी के दौरान रिसेप्शन काउंटर से आपत्तिजनक सामान, 11,420 रुपये नकद और एक रजिस्टर बरामद किया गया।

सनसाइन होटल में भी कार्रवाई

मॉडर्न होटल से सटी हुई बिल्डिंग में चल रहे सनसाइन होटल में भी पुलिस ने जांच की। वहां के रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी ने भी कबूल किया कि वह मालिक के कहने पर ही महिलाओं को होटल में बुलाता था। होटल के एक कमरे से एक महिला मिली। यहां के काउंटर से भी आपत्तिजनक सामान और एक रजिस्टर जब्त किया गया।

आरोपियों पर कानूनी शिकंजा

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों होटलों का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक प्रवीण और रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी हरीश, अंकित और मोहित के खिलाफ नारनौल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें –  नूंह में मां ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, 2 और 4 साल के मासूमों की मौत

1 thought on “Narnaul : नारनौल में पुलिस का छापा, सुभाष पार्क के पास दो होटलों से देह व्यापार का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed