September 3, 2026

Narnaul: स्क्रेपिंग नीति पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बदलने के लिए शुरू

0
Nnl 3

Narnaul: हरियाणा में वाहन स्क्रेपिंग नीति यानी परिवर्तन योजना को लेकर तेजी से काम हो रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर योजना की प्रगति की जानकारी ली। इस बैठक में महेंद्रगढ़ जिले की ओर से उपायुक्त अनुपमा अंजली मौजूद रहीं।
इस समीक्षा बैठक के बाद उपायुक्त ने बताया कि जिला में वाहन मालिकों, स्कूल संचालकों और ट्रक यूनियन के साथ बैठक कर इस योजना की जानकारी दी गई है। इस पर अब तेजी से कार्य होगा।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह स्क्रेपिंग नीति पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बदलने के लिए शुरू की है। इसके तहत बीएस-वन से बीएस-फोर श्रेणी के पुराने ट्रकों-बसों की जगह बीएस-सिक्स या इलेक्ट्रिक वाहन लगवाने पर वाहन मालिकों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इनमें वाहन कर में छूट, पंजीकरण शुल्क माफ, ऋण पर ब्याज में सब्सिडी, वाहन कंपनी की ओर से कम से कम आठ प्रतिशत छूट और पुराना वाहन कबाड़ में देने पर आर्थिक सहायता या ईंधन वाउचर शामिल हैं। यह लाभ तभी मिलेगा जब पुराना वाहन अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र में जमा कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन होती है।
बैठक में केंद्रीय अधिकारियों ने सभी जिलों से योजना की प्रगति की जानकारी ली। डीसी अनुपमा अंजली ने बताया कि जागरूकता अभियान जारी है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर आरटीए मनोज कुमार व जीएम रोडवेज देवदत्त भी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed