Breaking News
Narnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलYamunanagar Fraud News: यमुनानगर में 100 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, देहरादून के पति-पत्नी पर केस दर्जNangal Chaudhary Fire News: कमानिया में 50 एकड़ की एकत्र कड़बी में अज्ञात कारणों से लगी आग, पीड़ित किसानों ने मुआवजे की लगाई गुहारNangal Chaudhary News: महेंद्रगढ़ पुलिस का जनसंवाद अभियान, नांगल चौधरी के विभिन्न वार्डों में लगे जागरूकता शिविर, नशे और साइबर फ्रॉड से बचने का संदेशNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलYamunanagar Fraud News: यमुनानगर में 100 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, देहरादून के पति-पत्नी पर केस दर्जNangal Chaudhary Fire News: कमानिया में 50 एकड़ की एकत्र कड़बी में अज्ञात कारणों से लगी आग, पीड़ित किसानों ने मुआवजे की लगाई गुहारNangal Chaudhary News: महेंद्रगढ़ पुलिस का जनसंवाद अभियान, नांगल चौधरी के विभिन्न वार्डों में लगे जागरूकता शिविर, नशे और साइबर फ्रॉड से बचने का संदेश

Narnaul: सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प की ज्योति

ddharm narain
Narnaul: सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प की ज्योति
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:  स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से विकसित भारत @2047 का सामूहिक संकल्प लें।

स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को नारनौल के पीजी कॉलेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा तथा सेवा ज्योति यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर सभी विधानसभा क्षेत्रों से भी सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। साथ ही गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे।
आरती सिंह राव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प की उस ज्योति को आगे बढ़ाने का अवसर है, जिसने करोड़ों लोगों को राष्ट्र सेवा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों और आम लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए करोड़ों बैंक खाते खोले गए, करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया गया।

विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। महिलाओं के लिए संसद और विधानसभा में एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान किया गया, जबकि लखपति दीदी योजना से करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास हुआ।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार का संकल्प है कि कोई भी गरीब, बुजुर्ग, महिला या बच्चा पैसे की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे और स्वास्थ्य सुविधाएं गांव-गांव और हर परिवार तक पहुंचें।
कार्यक्रम के अंत में आरती सिंह राव ने विकसित भारत के सामूहिक संकल्प के साथ सेवा ज्योति को प्रज्वलित किया। इसके बाद उन्होंने सभी नागरिकों के साथ रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक पदयात्रा निकाली और महावीर चौक पर सेवा ज्योति को स्थापित किया।
पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि हम सबको अमृत काल की भावना से प्रेरित होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनभागीदारी और सबके प्रयास की भावना के साथ हम सबको राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने स्वागत संबोधन दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जेपी सैनी, बाबूलाल पटीकरा तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव भी मौजूद थे।

 

यह भी देखें    गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।