September 4, 2026

Narnaul : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा, विरोध स्वरुप सर मुंडवाया

0
Narnaul : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा, विरोध स्वरुप सर मुंडवाया

सफाई कर्मी अपना सर मुंडवाता हुआ

Narnaul :   प्रदेश में सफाई कर्मचारी लगातार अपनी मांगों के लिए धरना किए हुए हैं लेकिन एक धरने को एक महीना हो जाने पर भी सरकार और सफाई कर्मचारियों में सहमति नहीं बनी है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज हरियाणा सरकार के मातम को मनाते हुए नारनौल इकाई के कर्मचारियों ने अपना सर मुंडन करवाया।साथ ही कर्मचारियों ने अनोखे रुप में विरोध जताते हूए सिर पर हरियाणा सरकार मुर्दाबाद भी लिखवाया ।

Narnaul : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा, विरोध स्वरुप सर मुंडवाया
सर मंडवाने के बाद कर्मचारियों ने सर पर हरियाणा सरकार मुर्दाबाद लिखवाया

 

नारनौल नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने बताया की हरियाणा सरकार ने पिछले दो दिने से जो हमारे कर्मचारियों का सस्पेंशन और टर्मिनेशन का लेटर निकाल रही है इससे हम नगरपालिका और फायर विभाग के कर्मचारी बहुत आहत हैं।

 

हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और भविष्य में हम अपना आंदोलन और भी तेज करेंगे क्योंकि अब सरकार का कर्मचारियों के प्रति असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

यह भी देखें – पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर खुला 1,856 कनाल जमीन का घोटाला, मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed