Narnaul: सच्चे मन से की गई भगवान की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती
Narnaul:
मोहल्ला चौधरियान स्थित पंचायत शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे नानी बाई रो मायरो उत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास परम श्रद्धेय आचार्य प्रवेश रसिक जी ने नानी बाई रो मायरो की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को भगवान की भक्ति, विश्वास और समर्पण का संदेश दिया।
कथा के दौरान नानी बाई के प्रसंगों का मार्मिक वर्णन सुनकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भजनों और कथा के प्रसंगों के बीच पूरा कथा पंडाल जय श्री श्याम और भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। कई श्रद्धालु भक्ति में भावुक होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।
आचार्य प्रवेश रसिक जी ने कहा कि सच्चे मन से की गई भगवान की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। भगवान अपने भक्तों की पुकार अवश्य सुनते हैं। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में नारनौल सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समस्त श्याम प्रेमी नारनौल द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और भगवान के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की।
यह भी देखें Haryana Saksham Yuva Yojana: शिक्षित बेरोजगारों को मिलेंगे 9000 रुपये तक, नवंबर से आवेदन शुरू
