Narnaul: परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे में और अधिक लाभार्थियों को लाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने योजना की आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये सालाना करने जा रही है। इसके बाद महेंद्रगढ़ जिले में ही 46709 महिलाएं नई पात्र लाभार्थी बन जाएंगी जबकि जिले में पहले से करीब 45000 महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। पूरे हरियाणा में यह आंकड़ा करीब 17 लाख नई लाभार्थियों तक पहुंचने का अनुमान है। नए लाभार्थी 25 सितंबर से अपने मोबाइल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। श्री खोला वीरवार को नमो कार्यालय में परिवार पहचान पत्र से संबंधित लगाए गए कैंप में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे।
नमो कार्यालय में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे, जिन्होंने परिवार पहचान पत्र से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
डॉ. खोला ने बताया कि पहले लाडो लक्ष्मी योजना के लिए वार्षिक आय सीमा 1 लाख रुपये तय थी, जिसे बढ़ाकर अब 1.80 लाख रुपये कर दिया गया है। इस नए निर्धारण के बाद महेंद्रगढ़ जिले में 46709 महिलाएं नई पात्र लाभार्थी के तौर पर सामने आई हैं, जिनके लिए 25 सितंबर के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में पहले से ही करीब 45000 महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं, यानी नई पात्र महिलाओं को जोड़ने के बाद जिले में लाभार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और आय सीमा में यह बढ़ोतरी इसी सोच का एक अहम हिस्सा है।
डॉ. खोला ने यह भी बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय वेरिफिकेशन का काम अब ग्राम सभाओं के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने इसे एक बेहद पारदर्शी व्यवस्था बताते हुए कहा कि इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हरियाणा सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाड़ी व दयाराम यादव, एडवोकेट राकेश शर्मा के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
Narnaul: सरकार बढ़ाएगी लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा हरियाणा में जुड़ेंगी करीब 17 लाख नई लाभार्थी महेंद्रगढ़ में 46709 नई महिलाएं आएंगी योजना के दायरे में

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
