Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul: शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया ज्ञान एवं मार्गदर्शन भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Narnaul: शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया ज्ञान एवं मार्गदर्शन भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जीव विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए केक काटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विजय सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया ज्ञान एवं मार्गदर्शन भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अर्जित ज्ञान एवं विज्ञान को समाज में व्यावहारिक रूप से लागू करके एक बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। जीव विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. अश्विनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके स्वयं के जीवन में भी उनके गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु द्वारा दिया गया मार्गदर्शन ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया।
जीव विज्ञान के प्रो जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विकास गुप्ता ने विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण के प्रति स्नेह, संवेदनशीलता एवं संरक्षण की भावना विकसित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।