September 12, 2026

Narnaul : नारनौल के होटल में चोरी, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर और खाने-पीने का सामान चुरा ले गए चोर

0
Narnaul : नारनौल के होटल में चोरी, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर और खाने-पीने का सामान चुरा ले गए चोर

प्रतीकात्मक फोटो

Narnaul : नारनौल में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे नंबर-11 स्थित गांव भाखंरी के पास बने होटल ‘गुलमोहर’ में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

 

 

चोरों ने बड़ी शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार हटा दिए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। होटल मालिक ने इस घटना की शिकायत गहली चौक पुलिस चौकी में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

होटल से क्या-क्या हुआ चोरी?

होटल मालिक राजकुमार ने बताया कि उनका नेशनल हाईवे पर गुलमोहर नाम से होटल है। 11 सितंबर की रात को अज्ञात चोर होटल में घुस आए। चोर वहां से होटल में रखा इन्वर्टर, बैटरी और दो बड़े गैस सिलेंडर चुरा ले गए।

 

 

इसके अलावा, होटल में व्यावसायिक उपयोग के लिए रखी लगभग 20 किलो चीनी, कोल्ड ड्रिंक, रिफाइंड तेल, बिस्कुट और चॉकलेट भी चोर अपने साथ समेट ले गए। काउंटर के गल्ले से करीब एक हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली गई।

 

 

सीसीटीवी के तार हटाए, पुलिस खंगाल रही फुटेज

पीड़ित मालिक के अनुसार, चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार निकाल दिए थे, जिसके कारण पूरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी और चोरों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। सुबह जब मालिक होटल पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला।

 

 

गहली चौक पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब होटल के आसपास के रास्तों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

 

 

 

यह भी देखें – 37 दिन की लंबी हड़ताल समाप्त, सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed