Breaking News
Rohtak Food Safety Raid: रोहतक में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 80 किलो खराब खोया मिट्टी में दबाया, कई जगह रेडNarnaul Crime News: नारनौल के गांव नूनी कलां में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, भाई ने की भाई की पीट-पीटकर हत्याHaryana Electricity Workers Strike: वादाखिलाफी से नाराज हरियाणा के बिजली कर्मचारी, जानिए क्यों जलाए गए HERC चेयरमैन के पुतलेBollywood News: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, टाइट सिक्योरिटी में एयरपोर्ट पर आए नजरNarnaul: टाइगर क्लब परिवार नारनौल ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर माता रानी की मूर्ति का किया विसर्जनRohtak Food Safety Raid: रोहतक में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 80 किलो खराब खोया मिट्टी में दबाया, कई जगह रेडNarnaul Crime News: नारनौल के गांव नूनी कलां में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, भाई ने की भाई की पीट-पीटकर हत्याHaryana Electricity Workers Strike: वादाखिलाफी से नाराज हरियाणा के बिजली कर्मचारी, जानिए क्यों जलाए गए HERC चेयरमैन के पुतलेBollywood News: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, टाइट सिक्योरिटी में एयरपोर्ट पर आए नजरNarnaul: टाइगर क्लब परिवार नारनौल ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर माता रानी की मूर्ति का किया विसर्जन

Narnaul: टाइगर क्लब परिवार नारनौल ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर माता रानी की मूर्ति का किया विसर्जन

Narnaul: टाइगर क्लब परिवार नारनौल ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर माता रानी की मूर्ति का किया विसर्जन
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: टाइगर क्लब परिवार नारनौल ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर मंगलवार को माता रानी की मूर्ति का विसर्जन किया। इस अवसर पर टाइगर क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव ने बताया कि माता रानी की मिट्टी की मूर्ति का विसर्जन हरिद्वार माँ गंगा मैया के वीआईपी घाट पर किया गया। सबसे पहले माता की विधिवत आरती हरिद्वार विद्या पीठ के आचार्य पण्डित बृह्मदत् कौशिक के सानिध्य में की गई , इसके पश्चात माता रानी की मुर्ति का विधिवत गंगा मैया में विसर्जन किया गया। आगे उन्होंने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा और साधना पूरी होने के बाद, दशमी तिथि को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है, यह दिन विजयादशमी कहलाता है। जिस तरह नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की आराधना की जाती है, उसी तरह उनके विदाई संस्कार का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन माता डोली पर प्रस्थान करेंगी. जो घर और परिवार के लिए सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है।
माता की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान, “गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठे स्वस्थानं परमेश्वरि पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च।।” मंत्र का उच्चारण करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। जो माँ को अगले वर्ष फिर से आने का निमंत्रण भी है। यह प्रक्रिया माँ के धरती से पृथ्वी और जल में लीन होने का प्रतीक है, जिससे जीवन चक्र का बोध होता है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का भी संदेश देती है।
इस अवसर पर टाइगर क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव, सचिव नरेंद्र बंशी, संरक्षक राजेश लखेरा, पंडाल प्रमुख प्रवीण यादव, राहुल राजोरिया, विसर्जन यात्रा प्रमुख पारस शर्मा, पंकज सैनी, अनीश शर्मा वरिष्ठ सदस्य, नवीन वशिष्ठ, प्रचार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, विकास इंदौरा, हिमांशु शर्मा, अजय भोलू, मुकुल चौधरी, सह संयोजक मनीष गोगिया आदि सदस्य उपस्थित थे।

 

यह भी देखें      करनाल और बहरोड़ के बाद एनसीआर के इन रूटों पर नमो भारत की योजना

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।