Breaking News
Narnaul: यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाजअंकिता भंडारी केस में उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी प्रक्रिया, तीनों दोषियों को उम्रकैदBharwa Besan Mirchi recipe: रोज की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें राजस्थानी स्टाइल भरवां बेसन मिर्ची की यह आसान रेसिपीNarnaul City News: महिला आईटीआई विशेष व्याख्यान में छात्राओं को दिया जीवन-मूल्यों का पाठHaryana Global Investor: स्वीडन में चमका हरियाणा, सीएम नायब सैनी ने ‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026’ में की शिरकत, निवेशकों को बुलायाNarnaul: यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाजअंकिता भंडारी केस में उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी प्रक्रिया, तीनों दोषियों को उम्रकैदBharwa Besan Mirchi recipe: रोज की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें राजस्थानी स्टाइल भरवां बेसन मिर्ची की यह आसान रेसिपीNarnaul City News: महिला आईटीआई विशेष व्याख्यान में छात्राओं को दिया जीवन-मूल्यों का पाठHaryana Global Investor: स्वीडन में चमका हरियाणा, सीएम नायब सैनी ने ‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026’ में की शिरकत, निवेशकों को बुलाया

Narnaul : त्रिकोणीय मुकाबले में बड़ा उलटफेर, पहली बार मैदान में उतरे विजयपाल बने नए प्रधान

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul : त्रिकोणीय मुकाबले में बड़ा उलटफेर, पहली बार मैदान में उतरे विजयपाल बने नए प्रधान

जिला बार एसोसिएशन नारनौल के नए प्रधान विजयपाल सिंह ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में इस बार एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। त्रिकोणीय मुकाबले में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ता विजयपाल ने शानदार जीत दर्ज कर बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर कब्जा कर लिया है।

उन्होंने निवर्तमान प्रधान संतोख सिंह और पूर्व में चुनाव लड़ चुके नित्यानंद यादव जैसे अनुभवी चेहरों को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजेता समर्थकों में भारी उत्साह और जश्न का माहौल है।

विज्ञापन

912 अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, सचिव और लाइब्रेरियन पद के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, एसोसिएशन के कुल 1020 मतदाताओं में से 912 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए नए लिटिगेंट हॉल के ऊपर स्थित महिला बार रूम को मतदान केंद्र बनाया गया था।

मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मतदान केंद्र में प्रवेश हेतु एनरोलमेंट कार्ड, बार आईडी कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था।

विजय पाल सिंह को मिले 330 वोट

कड़े मुकाबले में विजयपाल सिंह ने कुल 330 वोट हासिल किए और महज 17 वोटों के अंतर से यह जीत दर्ज की। चुनाव में दूसरे स्थान पर नित्यानंद यादव रहे, जिन्हें 313 मत प्राप्त हुए। वहीं, निवर्तमान प्रधान संतोख सिंह 299 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पहली बार चुनाव लड़ रहे विजयपाल सिंह ने दोनों दिग्गज प्रत्याशियों को पराजित किया, जबकि नित्यानंद यादव को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा।

अनुभवी दिग्गजों को पछाड़ा

इस बार प्रधान पद के लिए मुख्य मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच था। निवर्तमान प्रधान संतोख सिंह लगातार दूसरी बार मैदान में उतरे थे। उनकी संगठनात्मक यात्रा वर्ष 2011-12 में सचिव पद से शुरू हुई थी और वे वर्ष 2025-26 में एसोसिएशन के प्रधान बने थे।

वे अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के आधार पर दोबारा समर्थन मांग रहे थे। वहीं, तीसरे उम्मीदवार नित्यानंद यादव भी पहले बार एसोसिएशन चुनाव लड़ चुके थे और वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में थे।

इन दोनों अनुभवी और पुराने दिग्गजों के मुकाबले पहली बार चुनाव लड़ रहे विजयपाल ने अधिवक्ताओं का समर्थन हासिल करने में बाजी मार ली। वकीलों ने बदलाव के पक्ष में मतदान करते हुए विजयपाल को अपना नया प्रधान चुना है।

अन्य पदों के परिणाम

प्रधान पद के अलावा बार एसोसिएशन के अन्य महत्वपूर्ण पदों के चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:

  • उप प्रधान पद: प्रज्ञा शर्मा ने 471 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजबाला (466 वोट) को मात्र 5 मतों के बेहद करीबी अंतर से हराया।

  • सचिव पद: हरेंद्र लांबा ने 470 वोट प्राप्त कर एकतरफा जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी साकेत कुमार को 396 वोट मिले, जबकि तीसरे उम्मीदवार सुगन सिंह को मात्र 72 वोटों से संतोष करना पड़ा।

  • लाइब्रेरियन पद: देवेंद्र कुमार यादव विजयी रहे। उन्होंने 510 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बिजेंद्र चंदेला को 424 मत मिले।

दोबारा काउंटिंग के बाद हुई परिणामों की घोषणा

मतों की गिनती निर्धारित समय शाम 6 बजे तक पूरी कर ली गई थी, लेकिन किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों को दोबारा से प्रधान पद के मतों की गिनती करनी पड़ी। इस प्रक्रिया के कारण करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई और अंततः रात साढ़े 7 बजे अंतिम परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव नतीजे घोषित होते ही कोर्ट परिसर में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विजयी प्रत्याशियों का ढोल-नगाड़ों तथा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

यह भी देखें –    जेरपुर-पाली अंडरपास निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, ग्रामीणों को जल्द मिलेगी जाम और आवागमन की समस्या से राहत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।