Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul: मातादीन पनिहार की आर्थिक मदद से गुर्जर धर्मशाला में दो करोड़ से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा की मिलेगी कोचिंग

Narnaul: मातादीन पनिहार की आर्थिक मदद से गुर्जर धर्मशाला में दो करोड़ से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा की मिलेगी कोचिंग
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: समाजसेवी मातादीन पनिहार ने कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है, जिसके माध्यम से समाज अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकता है। उन्होंने घोषणा की कि गुर्जर धर्मशाला में दो करोड़ रुपए की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी और तकनीकी शिक्षा से संबंधित कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और तकनीकी शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि प्रतिभावान विद्यार्थियों को सुविधाओं के अभाव में पीछे न रहना पड़े।

गुर्जर विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ शिक्षा और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भामाशाह उपाधि से अलंकृत राजस्थान के समाजसेवी मातादीन पनिहार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि विधायक मंजू चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

मातादीन पनिहार ने युवाओं से नशाखोरी और संगीन अपराधों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। कहा कि समाज की तरक्की केवल व्यक्तिगत सफलता से नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास और संगठन की मजबूती से संभव है। इसलिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर समाजहित में एकजुट होना चाहिए। विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भागीदारी निभा सकता है। सार्वजनिक संस्थानों और सुविधाओं का लाभ किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि 36 बिरादरी को समान रूप से लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान की परंपरा को सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शिक्षा को समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विकास समिति के प्रधान रामनिवास चंदेला, अमीलाल कसाना, रतीराम सरपंच, महेश सोडा, कुलदीप भरगड़, बुधराम जिंदड़, रोताश रावत, हजारीलाल, सुंदर चौधरी, धर्मपाल मास्टर, सतीश रावत, हरीराम खटाना, जगमाल थानेदार ने विचार रखे हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।