Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

नीट प्रश्नपत्र लीक मामला: त्वरित अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र को रिकॉर्ड पर लिया

नीट प्रश्नपत्र लीक मामला: त्वरित अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र को रिकॉर्ड पर लिया

NEET Paper Leak Case: परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य कदाचार से जुड़े आपराधिक मामलों…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

NEET Paper Leak Case: परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य कदाचार से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित त्वरित अदालत ने बुधवार को नीट प्रश्नपत्र मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल आरोप पत्र को रिकॉर्ड पर लिया। विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा ने 13 आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की ओर से दाखिल अंतिम रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लिया और अनुलग्नक दाखिल करने के लिए समय दिया। सीबीआई ने अदालत को बताया कि करीब 20,000 पन्नों के अनुलग्नक को स्कैन करने का कार्य किया जा रहा है और उन्हें तीन दिन बाद जमा किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त तक स्थगित कर दी।

सूत्रों ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद वकील वी.के. पाठक और अर्जुन आनंद को इस मामले में सीबीआई का पक्ष रखने के लिए लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सीबीआई ने चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस साल तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। ​​इन आरोपियों में प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े तीन विशेषज्ञ, कोचिंग संस्थानों से जुड़े दो लोग, बिचौलिए और इस लीक कांड का लाभ प्राप्त करने वाले कुछ अभ्यर्थी शामिल हैं।

सीबीआई ने विशेष त्वरित अदालत में दाखिल आरोप पत्र में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार और लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम-2024 के तहत अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)के तहत आपराधिक साज़िश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, साक्ष्य मिटाने और अन्य आरोप लगाए हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।