Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर, समुचित चिकित्सकीय देखभाल जारी: सफदरजंग अस्पताल

वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर, समुचित चिकित्सकीय देखभाल जारी : सफदरजंग अस्पताल

वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

New Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर हैं, लेकिन उनके रक्त संबंधी मानकों पर चिकित्सकों द्वारा करीबी निगरानी रखने की आवश्यकता है। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। अस्पताल ने कहा कि वांगचुक का लगातार चिकित्सकीय उपचार किया जा रहा है और विशेषज्ञों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। अस्पताल की ओर से सुबह 10 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, ‘‘सोनम वांगचुक का वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में समुचित चिकित्सकीय उपचार जारी है। उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर हैं।

हालांकि, रक्त संबंधी मानकों पर लगातार करीबी चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता बनी हुई है। वांगचुक का निरंतर उपचार किया जा रहा है और विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।’’बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल तथा नयी दिल्ली स्थित एम्स के चिकित्सकों द्वारा किए गए चिकित्सकीय आकलन के आधार पर संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने और उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए लगातार चिकित्सकीय हस्तक्षेप और बिना किसी रुकावट के चिकित्सकीय निगरानी आवश्यक है।

उन्हें आवश्यक सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।’’ वांगचुक को शनिवार को उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से जबरन सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। उन्होंने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद से जुड़े छात्रों की कथित मौत के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।