July 6, 2026

Mahendragarh News: नारनौल में दर्दनाक हादसा, DFC ट्रैक पार कर रहा राजस्थान का पेंटर मालगाड़ी की चपेट में आया

0
Mahendragarh News: नारनौल में दर्दनाक हादसा, DFC ट्रैक पार कर रहा राजस्थान का पेंटर मालगाड़ी की चपेट में आया

नारनौल GRP की कार्रवाई: मालगाड़ी की टक्कर से मृत पेंटर की जेब से मिले कागजात, ऐसे हुई पहचान

Mahendragarh News: नारनौल के गांव बसीरपुर के पास दिल्ली-मुंबई डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से राजस्थान निवासी एक पेंटर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले के डाबला गांव निवासी 47 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार रंग-रोगन का कार्य करता था। वह काम के सिलसिले में गांव बसीरपुर आया हुआ था। शनिवार को रेलवे लाइन पार करते समय वह डीएफसी ट्रैक पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी नारनौल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों से की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर उनके बयान दर्ज किए गए। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें– Haryana old age pension: अब बड़े बच्चे की उम्र देखकर बनेगी बुजुर्गों की पेंशन, फैमिली ID का नया नियम लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *