Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Nilokheri Yoga Day Rehearsal: नीलोखेड़ी में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल, एसडीएम अशोक शर्मा ने अफसरों संग किया प्राणायाम

Nilokheri Yoga Day Rehearsal: नीलोखेड़ी में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल, एसडीएम अशोक शर्मा ने अफसरों संग किया प्राणायाम

Nilokheri Yoga Day Rehearsal: नीलोखेड़ी में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल, एसडीएम अशोक शर्मा ने अफसरों संग किया प्राणायाम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Nilokheri Yoga Day Rehearsal: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उपमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नीलोखेड़ी की नई अनाज मंडी में एक वृहद योग प्रोटोकॉल रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने चटाई (मैट) पर बैठकर योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम की कमान संभाल रहे एसडीएम अशोक शर्मा ने दीप प्रज्वलन के बाद खुद अधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर प्राणायाम और विभिन्न आसन किए।

इस मौके पर उनके साथ नायब तहसीलदार भारत भूषण मक्कड़, निगधू के नायब तहसीलदार, नगर पालिका सचिव डॉ. राहुल सैनी और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल दत्त अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है योग: एसडीएम

उपस्थित जनसमूह और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक शर्मा ने कहा कि योग हमारी ऋषि-परंपरा और भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा, “दौड़भाग भरी आधुनिक जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक आरोग्यता के लिए योग से बेहतर और कोई विकल्प नहीं है। इसे केवल एक दिन के उत्सव के रूप में न देखकर, हमें अपने जीवन की स्थायी आदत बनाना होगा।”

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार के योग दिवस को केवल एक सरकारी आयोजन न रहने दिया जाए, बल्कि इसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि शनिवार, 21 जून को होने वाले मुख्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक भगवान दास कबीरपंथी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर योगाभ्यास करेंगे।

प्रशासन ने कसी कमर, क्षेत्रवासियों से की जुड़ने की अपील

समारोह के सफल संचालन को लेकर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से अपील की है कि वे शनिवार सुबह अधिक से अधिक संख्या में अनाज मंडी पहुंचकर सामूहिक योग का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ व निरोग समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। रिहर्सल का समापन शांति पाठ और योग जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।