Breaking News
Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986

Nuh Brajmandal Yatra: नूंह में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा

Nuh Brajmandal Yatra: नूंह में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा

नूंह में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nuh Brajmandal Yatra: सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा का आगाज बेहद उत्साह और भक्तिमय माहौल के साथ हो चुका है। तड़के से ही नलहरेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। करीब 90 किलोमीटर लंबी यह पारंपरिक धार्मिक यात्रा नल्हरेश्वर मंदिर से रवाना होकर झिरकेश्वर मंदिर पहुंचेगी और देर शाम सिंगार गांव स्थित प्रसिद्ध श्रृंगेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां जिला प्रशासन ने करीब 7 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान जताया है, वहीं आयोजकों का दावा है कि इस बार 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शिव भक्ति के इस समागम का हिस्सा बन रहे हैं। दोपहर तक यात्रा के झिरकेश्वर पहुंचने और शाम तक अंतिम पड़ाव पर पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सुरक्षा का अभेद्य घेरा: 13 DSP, 2000 जवान और ड्रोन से निगरानी

बीते सालों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस और जिला प्रशासन ने नूंह को सुरक्षा के अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद 13 डीएसपी संभाल रहे हैं, जबकि 2,000 से अधिक सशस्त्र पुलिसकर्मियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। हवा में पांच हाई-टेक ड्रोन कैमरों के जरिए पूरी यात्रा की लाइव निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और घुड़सवार पुलिस टुकड़ियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कर गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन ने साफ हिदायत दी है कि किसी भी असामाजिक या विवादित तत्व को यात्रा के आसपास भी भटकने नहीं दिया जाएगा। यात्रा में शामिल होने पहुंची सरोज नाम की महिला श्रद्धालु ने कहा कि इस बार पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था बेहतरीन है और बिना किसी डर के लोग पूरे भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं।

सौहार्द का पैगाम: मुस्लिम समाज ने लगाए स्वागत शिविर

इस बार की ब्रजमंडल यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनी है, बल्कि सामाजिक भाईचारे की मिसाल भी पेश कर रही है। यात्रा मार्ग में कई जगहों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं के स्वागत और पेयजल-फल वितरण के लिए विशेष शिविर लगाए हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल और स्थानीय पुजारी गोपाल पंडित ने कहा कि यह आयोजन पूरे मेवात इलाके में आपसी सौहार्द और आस्था का प्रतीक बन चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, पटौदी के हरि मंदिर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के साथ-साथ ऑल इंडिया इमाम संगठन के चीफ इमाम उमेर इलियासी के भी इस धार्मिक समागम में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन का कहना है कि शाम को सिंगार गांव में शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा के समापन तक निगरानी इसी तरह सख्त रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें– Brij Bhushan Acquitted: महिला पहलवान शोषण मामला, दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।