August 25, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में 27 को दोपहर से 28 अगस्त मध्य रात्रि तक मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

0
Haryana Roadwaj

Narnaul News: क्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। इस फैसले के तहत हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में महिलाओं तथा 15 वर्ष तक के बच्चों को किराए में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी।
नारनौल डिपो के जीएम देवदत्त ने बताया कि विभाग ने त्यौहार के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुफ्त सफर की सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी, जिससे बहनें बिना किसी असुविधा के अपने भाइयों के घर पहुंचकर रक्षाबंधन मना सकें।
जीएम देवदत्त ने बताया कि यह छूट केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में ही मान्य होगी। इसके अतिरिक्त, मुफ्त यात्रा का दायरा हरियाणा के एक शहर से दूसरे शहर के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने वाली साधारण बसों पर भी पूरी तरह लागू रहेगा।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए नारनौल डिपो द्वारा प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। डिपो स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य बस स्टैंडों और रूटों पर सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी यात्री को परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *