त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने एक ही परिवार के छह गुमशुदा सदस्यों को छह गुमशुदा व्यक्तियों को बहरोड़, राजस्थान से सकुशल बरामद किया

Oplus_16908322
Narnaul Crime News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशानुसार मानवीय एवं तकनीकी सहायता का प्रयोग करते हुए पुलिस टीम ने जांच एवं तलाश अभियान चलाया। थाना नांगल चौधरी क्षेत्र से एक ही परिवार के छह सदस्यों के अचानक लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप सभी छह गुमशुदा व्यक्तियों को बहरोड़, राजस्थान से सकुशल तलाश कर बरामद कर लिया गया तथा उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परिवार के सभी छह सदस्य अपनी इच्छा से रोजगार के उद्देश्य से घर से एक साथ गए थे। उन्होंने इस संबंध में किसी अन्य परिजन को जानकारी नहीं दी थी तथा उनके मोबाइल फोन बंद होने के कारण परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके चलते थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए मानवीय और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर कम समय में सभी व्यक्तियों का पता लगाकर उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति गुमशुदा या लापता होता है, तो इसकी सूचना बिना किसी देरी के तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
