Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Palwal Crime: खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, मौके से मिला महिला का पहचान पत्र

Palwal Crime: खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, मौके से मिला महिला का पहचान पत्र

खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, मौके से मिला महिला का पहचान पत्र

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Palwal Crime: हरियाणा के पलवल जिले में जमीनी विवाद और आपसी रंजिश के चलते अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अलावलपुर गांव का है, जहां शुक्रवार सुबह 50 वर्षीय किसान लक्ष्मण सिंह का शव खेत के कच्चे रास्ते में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर मिले निशानों से साफ है कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तनाव का माहौल बन गया।

होटल से मंगवाया खाना, देर रात तक चली महफिल

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, लक्ष्मण सिंह गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेतों की देखभाल करने निकले थे। उनके साथ उनका एक सहायक, पड़ोस का युवक और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने खेत पर बने कोठड़े में होटल से खाना मंगवाकर खाया और देर शाम शराब भी पी थी। परिजनों को उम्मीद थी कि लक्ष्मण रात में वहीं रुकेंगे, लेकिन शुक्रवार सुबह खोर के नंगला से बढराम की तरफ जाने वाले रास्ते पर उनका शव बरामद हुआ।

सीने पर बेहद करीब से दागी गई गोली, महिला का कार्ड बरामद

मृतक के सीने और कान के पास खून बह रहा था, वहीं पैरों पर घसीटे जाने या मारपीट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब घटनास्थल का मुआयना किया, तो शव के पास से रामसखी नाम की एक महिला का पहचान पत्र मिला। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के मुताबिक, पहली नजर में मामला बेहद करीब से सीने में गोली मारने का लग रहा है। पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर संबंधित महिला समेत कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

परिजनों में भारी रोष, पुलिस ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा

हत्याकांड के बाद मृतक के परिजन विजय सिंह और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर असली कातिलों को सख्त सजा देने की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता लगाकर जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।