Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Palwal News: पलवल में मोबाइल की टॉर्च जलाकर डॉक्टरों ने किया गर्भवती का ऑपरेशन

Palwal News: पलवल में मोबाइल की टॉर्च जलाकर डॉक्टरों ने किया गर्भवती का ऑपरेशन

बिजली नहीं, बैकअप भी ठप; पलवल नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा टला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Palwal News: पलवल। हरियाणा के पलवल जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे महिला का ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान ऑपरेशन थिएटर की बिजली अचानक चली गई। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब अस्पताल का जनरेटर और बैकअप सिस्टम भी काम नहीं कर पाया। ऐसे में डॉक्टरों ने मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन पूरा किया।

विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर जैसी संवेदनशील जगह पर बिजली और बैकअप व्यवस्था का एक साथ ठप हो जाना मरीज की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जाता है। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की आपातकालीन तैयारियों और तकनीकी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पलवल जिला नागरिक अस्पताल 200 बेड का अस्पताल है।

यहां प्रतिदिन करीब दो से तीन हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में हर महीने लगभग 25 से 30 ऑपरेशन किए जाते हैं। वर्ष 2024 में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 200 बेड की गई थी। इसके बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की कमी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।

अस्पताल की बिजली आपूर्ति हॉटलाइन से जुड़ी होने के बावजूद कई बार बिजली कटने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसके अलावा बिजली जाने पर जनरेटर और अन्य बैकअप व्यवस्था भी कई बार काम नहीं करती, जिससे मरीजों और डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उप सिविल सर्जन डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थिएटर की बिजली क्यों गई और बैकअप सिस्टम क्यों काम नहीं कर पाया, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में नदियों का रौद्र रूप, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, इन 6 जिलों में अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।