Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Palwal News: पलवल सरकारी अस्पताल में ब्लीडिंग से तड़पती रही प्रसूता, मदद मांगने पर पति से भिड़ा नर्सिंग स्टाफ

Palwal News: पलवल सरकारी अस्पताल में ब्लीडिंग से तड़पती रही प्रसूता, मदद मांगने पर पति से भिड़ा नर्सिंग स्टाफ

पलवल सरकारी अस्पताल में ब्लीडिंग से तड़पती रही प्रसूता, मदद मांगने पर पति से भिड़ा नर्सिंग स्टाफ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Palwal News: हरियाणा के पलवल जिला नागरिक अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। दूसरी डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची महिला को ऑपरेशन के बाद घंटों ब्लीडिंग होती रही, लेकिन आरोप है कि ऑन-ड्यूटी स्टाफ मरीज को संभालने के बजाय मोबाइल में व्यस्त रहा।

जब महिला के पति ने इलाज के लिए जोर दिया, तो बात इतनी बढ़ गई कि नर्सिंग स्टाफ और परिजनों के बीच तीखी झड़प और मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग, 7 घंटे तक भटकता रहा परिवार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पलवल के लोहागढ़ निवासी डैनी (32) अपनी 23 वर्षीय पत्नी सागरिका को 17 अगस्त की सुबह अस्पताल लेकर आए थे। 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे सागरिका ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद शाम 4 बजे उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शाम करीब 5 बजे पति जब खाना लेने घर गया, तभी टांकों और कैनूला वाली जगह से तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई।

परिजनों का आरोप है कि रात 8 बजे शिफ्ट बदलने का हवाला देकर स्टाफ टालमटोल करता रहा। जब रात 9:30 बजे तक भी कोई डॉक्टर या नर्स देखने नहीं आया, तो पति ने स्टाफ रूम जाकर ऐतराज जताया। आरोप है कि इस पर स्टाफ ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ‘मरीज मरे या बचे, जिसने ऑपरेशन किया है उसके पास जाओ।’

वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना, मारपीट के आरोप

विवाद उस समय और गहरा गया जब पीड़ित पति डैनी ने स्टाफ की इस कार्यप्रणाली का वीडियो बनाना शुरू किया। डैनी का दावा है कि वीडियो बनाते ही कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वहां सिविल ड्रेस में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने भी कर्मचारियों का साथ देते हुए उसके साथ हाथापाई की, जिससे उसके कान में चोट आई है।

इसके बाद पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और अपनी एमएलआर (मेडिकल लीगल रिपोर्ट) कटवाई। देर रात करीब 12 बजे जब डॉक्टरों की टीम पहुंची, तब जाकर महिला का उपचार शुरू हुआ और ब्लीडिंग रुकी।

4 साल पहले हुई थी लव मैरिज, पुलिस और SMO के पाले में गेंद

पेशे से पेंटर डैनी ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली सागरिका से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और 4 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। 22 अगस्त की शाम महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन डिस्चार्ज पेपर बनवाने में भी कई घंटे लटकाने का आरोप लगा है। दूसरी तरफ, नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजय का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ की ओर से भी पति के खिलाफ शिकायत दी गई है।

पूरे मामले की प्रशासनिक स्तर पर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, हथीन Gate चौकी प्रभारी शेर सिंह ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।