Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Palwal News: ‘मां की हत्या का बदला ले आया’, SHO की टेबल पर कट्टा रख बोला 19 साल का युवक

Palwal News: 'मां की हत्या का बदला ले आया', SHO की टेबल पर कट्टा रख बोला 19 साल का युवक

‘मां की हत्या का बदला ले आया’, SHO की टेबल पर कट्टा रख बोला 19 साल का युवक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Palwal News: हरियाणा के पलवल स्थित कैंप थाने में बीते शनिवार की रात जो नजारा दिखा, उसने पुलिस महकमे के भी होश उड़ा दिए। करीब 19 साल का एक सिरफिरा युवक थाने में दाखिल हुआ, उसके चेहरे पर न तो कोई शिकन थी और न ही कानून का रत्ती भर खौफ। उसने बिना झिझके सीधे एसएचओ (SHO) की टेबल पर एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस रखे और शांत आवाज में बोला— “मां की हत्या का बदला लेकर आया हूं, पकड़ लो।” इसके बाद जो खूनी कहानी सामने आई, उसने इलाके में सनसनी फैला दी।

जवाहर नगर कैंप में वारदात: गोलियां मारीं, सीने में घोंपा खंजर

विज्ञापन

थाने पहुंचे दुष्यंत उर्फ देवा (19) ने बताया कि उसने जवाहर नगर कैंप निवासी 52 वर्षीय सुरेश उर्फ दलीप की नृशंस हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात सुरेश अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी दुष्यंत अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ वहां आ धमका। पुरानी रंजिश को लेकर हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोपियों ने पहले सुरेश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और फिर उसे करीब से दो गोलियां मार दीं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जिंदा न बचे, उसके सीने में खंजर घोंप दिया गया।

2023 में हुई मां की हत्या का लिया इंतकाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी दुष्यंत ने बताया कि साल 2023 में गली में स्पीड ब्रेकर बनवाने को लेकर उसकी मां का सुरेश के साथ विवाद हो गया था। उस वक्त बहस के दौरान सुरेश ने चाकू मारकर दुष्यंत की मां की हत्या कर दी थी। सुरेश इसी मर्डर केस में मुख्य आरोपी था और कोर्ट से 5 महीने पहले ही अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी की देखभाल के लिए जमानत पर छूटकर बाहर आया था। दुष्यंत तभी से अपनी मां के कातिल से बदला लेने की ताक में था।

घायल पति को ई-रिक्शा में ले गई पत्नी, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

उधर, मृतक सुरेश की पत्नी सुवीना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े किए हैं। कैंसर से जूझ रही सुवीना का आरोप है कि वारदात के बाद जब उन्होंने पुलिस को फोन किया, तो घायल की सांसें चल रही थीं। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय पूछताछ करने में लगी रही। आखिरकार परिजन खुद ई-रिक्शा से सुरेश को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

7 के खिलाफ केस दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

कैंप थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक की पत्नी सुवीना की शिकायत पर दुष्यंत, देवेंद्र समेत कुल सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या (BNS की संबंधित धाराओं) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दुष्यंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि वारदात में शामिल अन्य पुरुष व महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ को बड़ी सौगात, सीएम नायब सैनी ने नांगल चौधरी लॉजिस्टिक हब से पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।