Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Panipat News: मिनी बाईपास के रास्ते से हटेंगे 237 अवैध कब्जे, नगर निगम के पीले पंजे से मचा हड़कंप

Panipat News: मिनी बाईपास के रास्ते से हटेंगे 237 अवैध कब्जे, नगर निगम के पीले पंजे से मचा हड़कंप

मिनी बाईपास के रास्ते से हटेंगे 237 अवैध कब्जे, नगर निगम के पीले पंजे से मचा हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: पानीपत शहर को ट्रैफिक जाम से बड़ी निजात दिलाने के उद्देश्य से जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी दफ्तर (लघु सचिवालय के सामने) से लेकर सेक्टर-25 हनुमान मंदिर रोड तक बनाए जा रहे 5 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास के निर्माण में नगर निगम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बाईपास के रास्ते में रोड़ा बने अवैध कब्जों पर लगातार दूसरे दिन भी निगम का पीला पंजा जमकर चला। भारी पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के दौरान जमकर हंगामा, नोकझोंक और विरोध का ड्रामा देखने को मिला।

बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद की अधिकारियों से तीखी बहस

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता हिमांशु शर्मा और पूर्व पार्षद रविंद्र भाटिया ने निगम की इस जल्दबाजी और तोड़फोड़ पर कड़ा ऐतराज जताया। देखते ही देखते दोनों नेताओं की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी बहस हो गई। स्थानीय लोगों ने भी रजिस्ट्री के कागजात दिखाते हुए कोर्ट जाने और कुछ दिनों की मोहलत देने की गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि विकास परियोजना के रास्ते में आने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। विरोध को दरकिनार करते हुए जेसीबी मशीनों ने अपना काम जारी रखा।

स्कूल, अस्पताल और मंदिर के गेट-दीवारें ध्वस्त

गुरुवार को चलाए गए इस आक्रामक अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने मिनी बाईपास के रूट में आ रहे कच्चे-पक्के अतिक्रमणों को एक-एक कर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एक निजी स्कूल का मुख्य गेट, अस्पताल की बाउंड्री, एक मंदिर की दीवार और कई लोगों के पक्के मकानों के अग्रिम हिस्सों को बुल्डोजर से ढहा दिया गया। मंदिर की दीवार तोड़ते समय भी लोगों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया।

26 सितंबर तक चलेगा अभियान, 207 कब्जे हटाना अभी बाकी

ड्रेन-1 के दोनों किनारों पर नगर निगम ने कुल 237 अवैध कब्जे चिन्हित कर नोटिस जारी किए थे। पहले दिन की कार्रवाई में कटारिया लैंड तक 30 पक्के निर्माण गिराए गए थे, जिसके बाद अब 207 अवैध कब्जों को ढहाया जाना बाकी है। नगर निगम का यह बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान आगामी 26 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा।

मिनी बाईपास बनने से बदल जाएगी पानीपत की ट्रैफिक तस्वीर

सर्विस रोड पर जाम से मुक्ति: सेक्टर-11, 12, 24, 25, 29 और बबैल रोड से सिविल अस्पताल व जिला सचिवालय की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव 30 से 40 फीसदी तक कम हो जाएगा।

ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया को डायरेक्ट कनेक्टिविटी: ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया को सीधे जीटी रोड से जोड़ने के लिए रेस्ट हाउस से हाली झील तक आरओबी (ROB) का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

समय और ईंधन की बड़ी बचत: जिला सचिवालय से कटारिया लैंड और सेक्टर-25 जाने में लगने वाला 15 से 20 मिनट का समय घटकर महज 5 से 7 मिनट रह जाएगा।

निगम कमिश्नर की अपील: नुकसान से बचने के लिए खुद हटा लें कब्जे

नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने स्पष्ट शब्दों में अपील की है कि जिन भी लोगों को निगम की ओर से नोटिस थमाए जा चुके हैं, वे किसी भी बड़े आर्थिक नुकसान से बचने के लिए अपने अवैध अतिक्रमण खुद ही हटा लें। उन्होंने चेताया कि यदि निगम की जेसीबी मशीनें चलेंगी तो ढांचागत नुकसान ज्यादा होगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कब्जाधारियों की होगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।