Patti Crime : ससुर और पत्नी पर हमला कर 2 साल की बच्ची को लेकर फरार हुआ पिता

ससुर और पत्नी पर हमला कर 2 साल की बच्ची को लेकर फरार हुआ पिता
Patti Crime : पंजाब के पट्टी इलाके में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरिके पत्तन से अपने घर लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने न सिर्फ नकदी लूटी, बल्कि दरांती से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
रास्ते में घेरकर किया गया खूनी हमला
सिविल अस्पताल पट्टी के बिस्तर पर दर्द से कराह रहे पीड़ित दर्शन कुमार पुत्र कश्मीर सिंह ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपनी बेटी और दो साल की दोहती खुशी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिके पत्तन से पट्टी आ रहा था।
जैसे ही उनका वाहन अड्डा संगवा के नजदीक पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि इस हमले में उसका दामाद साबू, उसका भाई सुख और पिता कृष्ण कुमार समेत 8 से 10 अज्ञात लोग शामिल थे।
दरांती से वार कर छीनी नकदी और बच्ची
आरोप है कि हमलावरों ने दरांती की नोक पर दर्शन कुमार से 50 हजार रुपये नकद जबरन छीन लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने दरांती से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और बाजू पर गहरे जख्म हो गए।
गंभीर हालत के चलते उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर पर 8 से 10 टांके लगाए हैं। इसके अलावा, पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावर उनकी दो साल की मासूम दोहती खुशी को भी जबरन अपने साथ ले गए और फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी, होगी सख्त कार्रवाई
इस वारदात की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। इस संबंध में थानेदार स्विंदर पाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Bhagwant Mann Lok Milni : सीएम बोले-पंजाब में अब 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा नहरी पानी
