Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Pehowa International Yoga Day: पिहोवा अनाज मंडी में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न, गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने दी बधाई

Pehowa International Yoga Day: पिहोवा अनाज मंडी में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न, गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने दी बधाई

Pehowa International Yoga Day: पिहोवा अनाज मंडी में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न, गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने दी बधाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Pehowa International Yoga Day: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा) सूरज की पहली किरण के साथ ही आज पिहोवा की अनाज मंडी का प्रांगण किसी भव्य योगशाला में तब्दील हो गया। मौका था 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का, जहां प्रशासनिक अमले से लेकर आम शहरवासियों ने चटाई पर बैठकर मानसिक और शारीरिक आरोग्यता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र की शुरुआत की।

अपने संबोधन में श्रवण गर्ग ने योग के गहरे अर्थों को समझाते हुए कहा कि कई लोग योग को केवल शारीरिक व्यायाम या कुछ कठिन मुद्राओं तक सीमित मान लेते हैं, जो कि गलत है। वास्तव में योग संस्कृत के ‘युज’ शब्द से बना है, जिसका सीधा अर्थ है— एक साथ होना। यह हमारी सांसों, विचारों और अंतरात्मा को नियंत्रित कर विपरीत परिस्थितियों में भी शांत और एकाग्र रहना सिखाता है।

विज्ञापन

बच्चों की एकाग्रता और बड़ों के तनाव का एकमात्र समाधान

बदलती जीवनशैली और गैजेट्स के दौर में बच्चों पर बढ़ते पढ़ाई के बोझ का जिक्र करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि योग नई पीढ़ी के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है। इससे न केवल बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता बेहतर होती है, बल्कि युवाओं और बुजुर्गों में स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन जैसी आधुनिक बीमारियां भी जड़ से खत्म होती हैं। उन्होंने पंडाल में मौजूद सभी लोगों से अपील की कि वे योग को केवल 21 जून के सांकेतिक आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी ‘डेली लाइफ’ (दैनिक दिनचर्या) का हिस्सा बनाएं।

इस दौरान नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज विदेशों में भी योग को एक थेरेपी और श्रेष्ठ जीवनशैली के रूप में हाथों-हाथ लिया जा रहा है।

“यह देखना सुखद है कि आज वैश्विक समाज अपनी सुबह की शुरुआत भारतीय योग विधाओं से कर रहा है। हमें अपनी इस विरासत पर गर्व होना चाहिए।”

— आशीष चक्रपाणि, प्रधान, नगरपालिका पिहोवा

स्कंध संचालन से लेकर पवनमुक्तासन तक का हुआ अभ्यास

मंडी के विशाल शेड के नीचे आयोजित इस सत्र में प्रोटोकॉल के तहत आसनों की शुरुआत पतंजलि योग संस्थान के जिला प्रभारी व योग विशेषज्ञ बलविंद्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराई। उन्होंने उपस्थित साधकों को स्कंध संचालन, कटी चालन, घुटना संचालन के साथ-साथ वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन और त्रिकोणासन का सघन अभ्यास कराया। इसके बाद भारतीय योग संस्थान की ओर से पूनम गर्ग ने कमान संभाली और जमीन पर बैठकर किए जाने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन और पेट के विकारों को दूर करने वाले पवनमुक्तासन की बारीकियां सिखाईं।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयुष विभाग की ओर से क्षेत्र में योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में अनुकरणीय कार्य करने वाले स्थानीय योग साधकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मार्केट कमेटी के प्रधान तरुणदीप वड़ैच, अनाज मंडी प्रधान नवीन गर्ग, बीडीपीओ विवेक कुमार, पूर्व नपा प्रधान अशोक सिंगला, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूराम, डॉ. सतीश सैनी, सुखबीर सैनी, भाजपा नेत्री गीता शर्मा, रामधारी शर्मा, युधिष्ठिर बहल, गुरनाम सिंह मलिक सहित नायब तहसीलदार सागर मल, पिहोवा थाना प्रभारी (SHO) सुनील वत्स और मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ अधिकारियों व प्रबुद्ध नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।