Breaking News
Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’

Pehowa News: पिहोवा की नहर में बहता मिला बुजुर्ग का शव, हाथ में पहना है स्टील का कड़ा

Pehowa News: पिहोवा की नहर में बहता मिला बुजुर्ग का शव, हाथ में पहना है स्टील का कड़ा

पिहोवा की नहर में बहता मिला बुजुर्ग का शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Pehowa News: कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले अरनैचा गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर के पानी में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पानी के बहाव के साथ बह रहे इस शव पर जैसे ही ग्रामीणों की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी गांव के पूर्व सरपंच को दी। पूर्व सरपंच ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पिहोवा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से गुजर रहे राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

शिनाख्त की कोशिशें नाकाम, अस्पताल में रखवाया शव

विज्ञापन

नहर से निकाले गए शव की हालत देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के आसपास रही होगी। शव पर कपड़ों के नाम पर केवल बनियान और अंडरवियर ही थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आसपास के राहगीरों को बुलाकर शव की पहचान कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की पहचान न होने के कारण कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस ने शव को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल के मोर्चरी हाउस में 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

तीन दिन पुराना है शव, मछलियों ने बनाया शिकार

सदर थाने के जांच अधिकारी और हेड कांस्टेबल (HC) बलबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक दृश्य को देखकर शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। इतने लंबे समय तक पानी के भीतर रहने के कारण शव काफी फूल चुका था और घुटनों, हाथों तथा बाजू की त्वचा को मछलियों ने बुरी तरह नोच रखा था। हालांकि, राहत की बात यह है कि शुरुआती डॉक्टरी मुआयने में बुजुर्ग के शरीर पर किसी भी तरह के धारदार हथियार, चोट या आपसी संघर्ष के बाहरी निशान नहीं पाए गए हैं।

हाथ में स्टील का कड़ा, पुलिस खंगाल रही है लापता लोगों का रिकॉर्ड

जांच अधिकारी बलबीर सिंह के मुताबिक, मृतक की पहचान से जुड़ा कोई भी पुख्ता दस्तावेज, मोबाइल या सामान मौके से बरामद नहीं हुआ है। मृतक के दाहिने हाथ में केवल एक स्टील का कड़ा पहना हुआ मिला है, जो शिनाख्त का एक अहम जरिया बन सकता है। पुलिस अब पिहोवा और कुरुक्षेत्र के तमाम सीमावर्ती गांवों व पड़ोसी जिलों के थानों से संपर्क साध रही है। हाल के दिनों में दर्ज कराई गई बुजुर्गों की गुमशुदगी की रिपोर्ट (Missing Reports) का मिलान इस अज्ञात शव से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़े-बन रोड पर इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।