Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: गांव दीवाना में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, ग्रामीणों ने किया पौधारोपण

Pehowa News: गांव दीवाना में पीएम मोदी के 'मन की बात' का 136वां संस्करण, ग्रामीणों ने किया पौधारोपण

पिहोवा के दीवाना गांव में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य पर बंटी दीवाना सम्मानित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: पिहोवा।(अभिषेक पूर्णिमा)

Pehowa News पिहोवा।(अभिषेक पूर्णिमा): पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाखली मंडल के गांव दीवाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण बड़े ही उत्साह के साथ सुना गया। इस खास आयोजन में जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा और बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इशाक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गांव पहुंचने पर सरपंच राम नाथ सैनी और ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

रेडियो कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गांव में पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही बूथ नंबर-63 पर बूथ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी संगठन में बेहतरीन योगदान देने के लिए शक्ति केंद्र प्रमुख बंटी दीवाना को जिला प्रभारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

‘मन की बात’ देशवासियों को जोड़ने वाला जनआंदोलन: दीपक शर्मा 

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम महज एक संवाद नहीं, बल्कि देश को एक सूत्र में पिरोने वाला जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही हैं, जो सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर हर घर तक पहुंचाते हैं।

पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का अनूठा संदेश

कार्यक्रम में पहुंचीं जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति को सहेजने के साथ-साथ हमारी संस्कृति में मातृ शक्ति के प्रति आदर प्रकट करने का अद्भुत जरिया है। उन्होंने हर नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। वहीं बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इशाक ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सरपंच राम नाथ सैनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें गांव के कई गणमान्य व्यक्ति व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– छात्र आंदोलन के समर्थन में वीडियो बनाना पड़ा भारी? कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को किया तलब

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।